डॉ. रोहित मिश्रा का रविवार को नोएडा पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। फिल्म सिटी के पास आयोजित स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जुटे और फूल-मालाओं व नारों के साथ उनका अभिनंदन किया।

Noida News : भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा का रविवार को नोएडा पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। फिल्म सिटी के पास आयोजित स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जुटे और फूल-मालाओं व नारों के साथ उनका अभिनंदन किया। कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेता अनुज प्रधान समेत कई पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने डॉ. रोहित मिश्रा का स्वागत किया और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। Noida News
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए डॉ. रोहित मिश्रा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा दोबारा सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में विकास कार्यों और सुशासन को गति मिली है, जिसका लाभ जनता तक पहुंच रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को और मजबूत करने तथा सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया। Noida News
भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर भी राजनीतिक हमला बोला। उन्होंने कहा कि कुछ नेता अब अपनी पार्टी के नाम पर समर्थन मांगने के बजाय PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) जैसे मुद्दों के जरिए चुनावी रणनीति बना रहे हैं। डॉ. रोहित मिश्रा ने दावा किया कि आगामी चुनाव में भाजपा को जनता का समर्थन मिलेगा और विपक्ष को हार का सामना करना पड़ेगा। Noida News
स्वागत समारोह के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आया। कार्यकर्ताओं ने पार्टी के समर्थन में नारे लगाए और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया। इस मौके पर भाजपा नेताओं ने कहा कि बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय किया जाएगा और केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाई जाएगी। Noida News
विज्ञापन