विज्ञापन
नोएडा के चौड़ा रघुनाथपुर की प्रतिभाशाली खिलाड़ी वैशाली जोगी ने बॉडीबिल्डिंग और वेटलिफ्टिंग के क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन करते हुए अब तक 30 से अधिक ट्रॉफियां जीतकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

Noida News : नोएडा के चौड़ा रघुनाथपुर की प्रतिभाशाली खिलाड़ी वैशाली जोगी ने बॉडीबिल्डिंग और वेटलिफ्टिंग के क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन करते हुए अब तक 30 से अधिक ट्रॉफियां जीतकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। अपनी मेहनत, अनुशासन और लगन के दम पर वैशाली ने न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। Noida News
वैशाली, श्री सुभाष भारद्वाज जोगी की पुत्री हैं और शुरू से ही खेलों के प्रति उनकी रुचि रही है। लगातार कठिन प्रशिक्षण और समर्पण के चलते उन्होंने कई प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और अपनी अलग पहचान बनाई। उनकी इस उपलब्धि के सम्मान में समाज के लोगों ने ग्रेटर नोएडा में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर कई गणमान्य व्यक्तियों ने उनकी प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। Noida News
कार्यक्रम के दौरान तेजपाल जोगी जी ने वैशाली के अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए उनके फ्लाइट और अन्य सभी खर्चों की जिम्मेदारी उठाने की घोषणा की। इसके साथ ही समाज के अन्य लोगों ने भी आर्थिक और नैतिक सहयोग प्रदान कर वैशाली का उत्साह बढ़ाया। वैशाली जोगी आगामी 12 जून को अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रवाना होंगी। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है। वैशाली ने इस मौके पर सभी सहयोगकर्ताओं का धन्यवाद करते हुए कहा कि वह देश का नाम रोशन करने के लिए पूरी मेहनत और समर्पण के साथ आगे बढ़ेंगी। Noida News
विज्ञापन
विज्ञापन