
Noida Breaking News : गुरुवार की शाम नोएडा के बरोला नाले में पानी के तेज बहाव के चलते एक युवक डूब गया है। युवक के डूबने की खबर से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। नाले में डूबकर लापता हुए युवक की तलाश की जा रही है।
जानकारी के अनुसार, गुरुवार की शाम थाना सेक्टर 49 करीब साढ़े चार बजे थाना सेक्टर 49 पुलिस को सूचना मिली कि बरोला नाले में पानी के तेज बहाव की चपेट में आने से एक युवक डूब गया और लापता हो गया। यह सूचना मिलते ही थाना सेक्टर 49 पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और युवक की तलाश आरंभ कर दी। समाचार लिखे जाने तक युवक का पता नहीं चल सका था और उसकी तलाश जारी थी।
आपको बता दें कि गुरुवार को नोएडा और इसके आसपास के इलाकों में आज दोपहर तेज बारिश हुई थी। तेज बारिश के कारण जहां बरोला नाले का जल स्तर बढ़ गया, वहीं कई इलाकों में जलभराव की समस्या भी बन गई।
फिलहाल, थाना सेक्टर 49 पुलिस बल मौके पर मौजूद है, नाले के पानी का बहाव काफी तेज है, युवक को तलाश किया जा रहा है।