Noida: कुन्नूर विमान हादसे में शहीदों की याद में निकाला कैंडल मार्च
भारत
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 02:39 AM
भारत
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 02:39 AM
नोएडा । हिंदू युवा वाहिनी गौतमबुद्धनगर ग्रेटर नोएडा द्वारा कुन्नूर विमान हादसे में शहीदों को श्रद्धांजलि देकर कैंडल मार्च निकाला। कुन्नूर विमान हादसे में शहीद हुए वीर शहीदों को हिन्दू युवा वाहिनी गौतमबुद्धनगर द्वारा दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए श्रद्धा सुमन अर्पित कर कैंडल मार्च निकाला।
हिंदू युवा वाहिनी के जिला अध्यक्ष चैनपाल प्रधान के नेतृत्व में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर अजनारा सोसायटी में कैंडल मार्च निकाला गया। इस दौरान हिंदू युवा वाहिनी के जिला संगठन महामंत्री सरपंच नीरज नागर नवादा ने कहा कि ऐसे वीर सपूतों की क्षति से आज पूरा देश सदमे में है।
इस दौरान महामंत्री मुकेश ठाकुर उपाध्यक्ष विवेक कसाना मीडिया प्रभारी विराट ठाकुर सोनू योगी जिला मंत्री सत्येंद्र खटाना जिला मंत्री सुनील तवर संजय नागर धर्मी भाटी जिला कार्यकारिणी सदस्य नीरज कुमार बने सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।