Noida CEO: नोएडा प्राधिकरण के CEO डा. लोकेश एम ने की बड़ी घोषणा, कहा-जनता के लिए खुले हैं उनके दरवाजे
Noida CEO
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 02:31 AM
Noida CEO: प्राधिकरण के नवनियुक्त मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) डा. लोकेश एम ने कहा है कि नोएडा शहर के नागरिकों की समस्याएं सुनने के लिए उनके दरवाजे 24 घंटे खुले रहेंगे। किसानों तथा आम लोगों की समस्याओं का समाधान तथा शहर के विकास कार्यों को गति देना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
चेतना मंच के साथ विशेष बातचीत में Noida CEO डा. लोकेश एम ने कहा कि बैंगलौर व अन्य बड़े शहरों की तुलना में नोएडा काफी नियोजित तथा स्वच्छ शहर है। यहां की हरियाली, यातायात, सफाई तथा अन्य मूलभूत सुविधाएं काफी बेहतर हैं।
किसानो की समस्या का हल निकालने का होगा प्रयास
शहर को और बेहतर बनाने के लिए प्रस्तावित विकास कार्यों को गति देने का वे पूरा प्रयास करेंगे। किसानों की समस्याओं के समाधान के सवाल पर उन्होंने कहा कि उन्होंने किसानों से वार्ता की है तथा उन्हें आश्वासन दिया है कि उनकी समस्याओं का अध्ययन कर वे स्थाई हल निकालने का प्रयास करेंगे।
अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाने की योजना
Noida CEO
उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि उनकी प्राथमिकता रहेगी जो विकास कार्य चल रहे हैं उन्हें गुणवत्ता परक तेजी से पूरा किया जाए। जो कार्य होने हैं उन्हें शीघ्र शुरू किया जाए। शहर में लगी लाइटों पर उन्होंने कहा कि यह अच्छा प्रयास है। लेकिन कई स्थानों पर पेड़-पौधों की आड में अधिकतर लाइट छिप जाती हैं। जहां पेड़-पौधे अधिक हैं वहां से अनावश्यक लाइट हटाई जाएगी। अवैध अतिक्रमण तथा नक्शा का उल्लंघन करके बनाये गये मकानों पर उन्होंने कहा कि इस पर अधिकारियों से चर्चा करके एक सघन अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाने की योजना बनाई जाएगी।
200 करोड़ रूपये एफडी मामले में चल रही है जांच
इस बीच 200 करोड़ रूपये एफडी मामले में नोएडा प्राधिकरण के मुख्य वित्त एवं लेखा अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने अपना जवाब मुख्य कार्यपालक अधिकारी को सौंप दिया है। बता दें कि सीईओ ने इस मामले में स्वत: संज्ञान लेते हुए इस मामले में सीएफएओ को तीन दिन के अंदर कारण बताओ नोटिस जारी किया था। प्राधिकरण के अफसरों का कहना है कि जवाब देखने के बाद सीईओ का अगला कदम क्या होगा इसकी जानकारी शीघ्र ही मिल जाएगी। बता दें कि 200 करोड़ के एफडी से निकाली गई रकम व बैंक ऑफ इंडिया ने पहले ही प्राधिकरण को दे दी। ब्याज की रकम भी प्राधिकरण को सौंप दी गई। इस मामले में जांच चल रही है।
13 को प्राधिकरण की बोर्ड बैठक
Noida CEO
नोएडा प्राधिकरण की बोर्ड बैठक 13 अगस्त को होगी। इस बैठक में चिल्ला रेग्युलेटर तथा भंगेल एलीवेटिड रोड का एजेंडा प्रमुख तौर पर रखा जाएगा। इसके अलावा एक दर्जन अन्य एजेंड़े भी रखे जाएंगे। बोर्ड बैठक को लेकर प्राधिकरण के विभिन्न विभागों ने तैयारी शुरू कर दी है।