Noida CEO: दिखने लगा है CEO डा. लोकेश एम का इकबाल! जनता दर्शन में सभी अफसरों को मौजूद रहने के निर्देश
Noida CEO
भारत
चेतना मंच
04 Aug 2023 06:20 PM
Noida CEO: नोएडा प्राधिकरण के नये मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) डा. लोकेश एम का इकबाल दिखने लगा है। समय पर कार्यालय पहुंचने तथा सभी कार्य निर्धारित अवधि में गुणवत्तापूर्वक निष्पादन करने के मामले में भी सीईओ लोकेश एम ने स्पष्ट कर दिया है कि अब हीला हवाली बर्दाश्त नहीं होगी।
Noida CEO ने स्पष्ट निर्देश दिये है कि जनसुनवाई के दौरान सभी विभागों के उप महाप्रबंधक (डीजीएम) तथा ओएसडी को सेक्टर-6 स्थित प्रशासनिक कार्यालय में मौजूद रहना पड़ेगा। तलब करने पर उन्हें फाइल समेत जनसुनवाई में पहुंचना होगा।
रोज 10-12 बजे जनता दर्शन में सभी अफसरों को मौजूद रहने के निर्देश, तुरंत होगा समाधान
Noida CEO
उन्होंने कहा कि अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, ओएसडी तथा महाप्रबंधक स्तर पर जितने भी कार्य इनके स्तर पर स्वीकृत किए है। ऐसे सभी कार्यो की सूची तैयार की जाएगी। प्रत्येक सोमवार को इसकी समीक्षा खुद सीईओ करेंगे। सभी कर्मचारियों व अधिकारियों को सुबह 9.30 बजे हर हाल में ऑफिस में आना होगा। सभी को पहले आधे घंटे में उस दिन आईजीआरएस को निस्तारण करना होगा। इसकी एक रिपोर्ट तैयार कर उसी दिन सीईओ को देनी होगी। इसके बाद सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक जनता दर्शन करने होंगे।
जनता दर्शन में मौजूद रहेंगे सभी डीजीएम व ओएसडी
खुद Noida CEO प्रत्येक दिन सुबह 10 से 12 बजे तक जनता दर्शन करेंगे। समस्या का समाधान ऑन द स्पॉट किया जाएगा। सीईओ ने साफ निर्देश दिए कि सुबह साढ़े नौ बजे तक प्राधिकरण के हर कर्मचारी को कार्यालय आ जाना होगा। इसके लिए अब मुख्य प्रशासनिक कार्यालय और रिजनल सभी आफिसों में बायोमेट्रिक उपस्थिति लगेगी। लेट होने का कारण भी बताना होगा। इससे पहले गुरुवार को लोकेश एम ने प्राधिकरण के सभी विभागों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देशित किया। सीईओ लोकेश एम ने बताया कि जितनी भी फाइल है उनके डाटा का डिटिजलाइजेशन किया जाएगा। उनका रखरखाव ठीक से किया जाएगा। ताकि समय पडऩे पर आसानी से फाइल मिल सके। इससे पहले लोगों को अपनी फाइल के लिए प्राधिकरण के अंदर चक्कर लगाने पड़ रहे थे।