सपा नोएडा महानगर के कार्यकर्ताओं द्वारा पार्टी कार्यालय सेक्टर 9 में पूर्व प्रधानमंत्री व किसान नेता चौधरी चरण सिंह के 119 वा जन्म दिवस पर धूमधाम से किसान दिवस मनाया।
इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष दीपक विग ने कहा कि चौधरी चरण सिंह जो हमारे देश के प्रधानमंत्री रहे हैं और किसानों के मसीहा थे। सही मायने में वह देश के सच्चे किसान नेता थे। मंच का संचालन महासचिव शंभू प्रसाद पोखरियाल ने किया तथा उन्होंने तमाम लोगों को किसान दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी।
कार्यक्रम में सुनील चौधरी, शंभू प्रसाद पोखरियाल, शकील सैफी, विपिन अग्रवाल, गौरव चाचरा, दिलवर सिंह रावत, शैलेंद्र बरनवाल, गौरव कुमार यादव, कुलदीप शर्मा, मुफ्ती मुबारक, मुन्ना आलम, अतुल यादव, अजीम अली जैदी, सुमित अंबामाता गुर्जर, कवित गुर्जर, साहिल चौधरी, जगदंबा प्रसाद रतूड़ी, वीर बहादुर, सद्दाम हुसैन, नदीम सैफी, अभिषेक यादव, नकुल चौहान, तिल बहादुर राणा, दानिश, तनवीर हुसैन, साहिल इस्लाम, मोहम्मद सज्जाद, पंकज कुमार, सलीम, दीपक सुमित आदि मौजूद थे।