विज्ञापन
नोएडा शहर में हुई गर्लफ्रेंड तथा बॉयफ्रेंड की हत्या के मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। नोएडा के सेक्टर-24 थाना क्षेत्र के चौड़ा गाँव में प्रेमी युवक (बॉयफ्रेंड) की तीसरी मंजिल से गिरकर मौत हो गई थी। शुरू में इस मामले को आत्महत्या का मामला माना जा रहा था।

Noida News : नोएडा शहर में हुई गर्लफ्रेंड तथा बॉयफ्रेंड की हत्या के मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। नोएडा के सेक्टर-24 थाना क्षेत्र के चौड़ा गाँव में प्रेमी युवक (बॉयफ्रेंड) की तीसरी मंजिल से गिरकर मौत हो गई थी। शुरू में इस मामले को आत्महत्या का मामला माना जा रहा था। नोएडा पुलिस ने सतर्कता से जांच करने के बाद इस पूरे मामले को हत्या का मामला करार दिया था। नोएडा पुलिस ने इस प्रकरण में चौड़ा गाँव के एक पति-पत्नी को हत्यारे साबित करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। Noida News
नोएडा के इस मामले के खुलासे की बात करने से पहले आपको पूरा घटनाक्रम जान लेना चाहिए। दरअसल विगत दिवस नोएडा के चौड़ा रघुनाथपुर गाँव में अचानक चीख-पुकार मच गई थी। चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने देखा था कि किराये के मकान में रहने वाले एक युवक व युवती बुरी अवस्था में झटपटा रहे थे। आस-पास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। नोएडा के थाना सेक्टर-24 पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक व युवती को अस्पताल में भर्ती कराया था। अस्पताल में डाक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया तथा युवती की गंभीर हालत को देखते हुए उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के लिए रैफर कर दिया। अस्पताल में युवती की हालत चिंताजनक बनी हुई है। Noida News
नोएडा के सेक्टर-24 थाने की पुलिस ने उस समय बताया था कि चौड़ा गाँव में किराये के मकान में रहने वाले पुनीत (35 वर्ष) तथा कुमारी विद्या (20 वर्ष) ने किराये के मकान की 3 मंजिल से नीचे कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया। पुनीत तथा विद्या आपस में बॉयफ्रेंड तथा गर्लफ्रेंड थे। पुनीत चौड़ा गाँव में किराये पर रहता था जबकि विद्या नवादा गाँव में रहती थी। पुनीत नोएडा की एक प्राईवेट कंपनी में काम करता था। रविवार की देर रात विद्या उससे मिलने कमरे में आई थी। Noida News
नोएडा पुलिस ने इस मामले की बारीकी के साथ जांच की तो बड़ी ही चौंकाने वाली जानकारी मिली। नोएडा पुलिस को पता चला कि यह मामला आत्महत्या का नहीं है बल्कि यह हत्या तथा हत्या के प्रयास का मामला है। नोएडा पुलिस ने जांच को आगे बढ़ाते हुए चौड़ा रघुनाथपुर गाँव के उस मकान मालिक को पकड़ लिया जिसके मकान में यह घटना घटित हुई थी। पूछताछ करने पर मकान मालिक ने सनसनीखेज खुलासा किया है। उसने बता दिया कि उसने अपनी पत्नी के साथ मिलकर युवक तथा युवती को हॉकी से पीटा। पिटते हुए वें दोनों तीसरी मंजिल से नीचे गिर गए। Noida News
इस प्रकरण के विषय में नोएडा पुलिस ने पूरी जानकारी दी है। नोएडा पुलिस ने बताया कि नोएडा के सेक्टर-24 थाने की पुलिस ने चौड़ा गाँव के मकान मालिक हितेश राणा तथा उसकी पत्नी चंचल राणा को गिरफ्तार किया है। नोएडा पुलिस ने आगे बतायाय कि जब हितेश राणा से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि मेरे घर आये पुनीत चौहान व उसकी दोस्त विद्यादास के साथ हमने गुस्से में आकर मारपीट की थी, क्योकि पुनीत चौहान मेरी पत्नि चंचल के साथ लगातार सम्पर्क में था जिसके कारण मुझे पुनीत चौहान पर बहुत गुस्सा था। उसी की माफी मांगने पुनीत चौहान अपनी महिला मित्र विद्यादास के साथ मेरे घर आये थे जहाँ पर मैने उनके साथ घर पर रखी हॉकी से मारपीट की थी, उक्त घटना में मेरे साथ मेरी पत्नी भी थी। मारपीट के दौरान पुनीत और विद्या दास तीसरी मंजिल से नीचे गिर गए जिसके कारण यह घटना हो गयी थी। Noida News
नोएडा पुलिस ने बताया कि हितेश राणा को काफी दिनों से यह शक था कि उसके किराएदार पुनीत चौहान का उसकी पत्नी चंचल के साथ अवैध रिश्ता था। इसी अवैध रिश्ते के कारण वह क्रोध से भरा हुआ था। उसी क्रोध में बेकाबू होकर उसने पुनीत चौहान की हत्या कर दी। हत्या के दौरान मजबूरी में उसकी पत्नी ने भी उसका साथ दिया। Noida News
विज्ञापन
विज्ञापन