Noida : नोएडा । ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर लॉ एण्ड आर्डर लव कुमार के नेतृत्व में कमिश्नरेट के सभी थाना क्षेत्रों में मॉल, मेट्रो स्टेशन व सभी प्रमुख चौराहों पर संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों का सघन चेकिंग अभियान चलाकर चेक किया गया। देर रात्रि को पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर के निर्देशानुसार ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर लव कुमार के पर्यवेक्षण में कमिश्नरेट के सभी थाना क्षेत्रों में मॉल, मेट्रो स्टेशन व सभी प्रमुख चौराहों पर संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों को सघन चेकिंग अभियान चलाकर चैक किया गया।
चैकिंग के दौरान पुलिस अधिकारियों के साथ थाना प्रभारी मय पुलिस बल के मॉल, मेट्रो स्टेशन, भीडभाड़ वाले स्थानों, बाजारों, प्रमुुख चौराहों पर जाकर चेकिंग की जा रही है एवं वहां सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया गया। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया गया कि बाजारों/ भीड भाड वाले स्थानों पर पुलिस की मौजूदगी निरन्तर बनी रहें जिससें गाडियों से चोरी/मोबाइल छिनने व महिलाओं के साथ किसी प्रकार की अभद्रता न हो सके। थाना क्षेत्र के कुछ स्थानों पर बैरियर लगाकर संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चैकिंग की गयी।
खुले में शराब पीने वाले व्यक्त्यिों के विरूद्ध कार्यवाही भी सुनिश्चित गयी है।
कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के अन्तर्गत चलाये गये विशेष चैकिंग अभियान के अन्तर्गत सभी थाना क्षेत्रों में कुल 139 प्वांइटों पर चैकिंग अभियान चलाते हुयेे कुल 5933 संदिग्ध व्यक्तियों/8817 संदिग्ध वाहनों को चैक किया गया जिसमें कुल 661 वाहनों का चालान किया गया। इस दौरान एडीसीपी रणविजय सिंह भी मौजूद थे।