विज्ञापन
नोएडा कमिश्नरी पुलिस तथा फायर बिग्रेड की टीम ने नोएडा के नागरिकों को एक खास प्रकार का प्रशिक्षण दिया है। यह प्रशिक्षण नोएडा, ग्रेटर नोएडा तथा गौतमबुद्धनगर जिले के 8300 नागरिकों को दिया गया। इस खास प्रशिक्षण का फोकस था ‘‘रूको, लेटो तथा लुढक़ो”। आप कहेंगे कि यह ‘‘रूको, लेटो तथा लुढक़ो” क्या है।

Noida News : नोएडा कमिश्नरी पुलिस तथा फायर बिग्रेड की टीम ने नोएडा के नागरिकों को एक खास प्रकार का प्रशिक्षण दिया है। यह प्रशिक्षण नोएडा, ग्रेटर नोएडा तथा गौतमबुद्धनगर जिले के 8300 नागरिकों को दिया गया। इस खास प्रशिक्षण का फोकस था ‘‘रूको, लेटो तथा लुढक़ो”। आप कहेंगे कि यह ‘‘रूको, लेटो तथा लुढक़ो” क्या है। आपको बता दें कि किसी स्थान पर अचानक आग लग जाने के बाद अपनाया जाने वाला वैज्ञानिक तरीका है। ‘‘रूको, लेटो तथा लुढक़ो” वाला तरीका। यहां हम आपको इस विषय में विस्तार से बता रहे हैं। Noida News
नोएडा कमिश्नरी पुलिस के मीडिया सेल ने बताया कि अग्निशमन सेवा सप्ताह के अंतर्गत दिनांक 14 अप्रैल 2026 से 19 अप्रैल 2026 तक कमिश्नरेट के कुल 49 भवनों में निकासी (Evacuation) एवं मॉक ड्रिल का सफल आयोजन किया। सप्ताह भर चले जागरूकता अभियान में विभिन्न आवासीय, व्यावसायिक एवं संस्थागत भवनों को सम्मिलित किया गया, जिससे समाज के विभिन्न वर्गों तक अग्नि सुरक्षा का संदेश प्रभावी रूप से पहुँचाया जा सके। इस अभियान में लगभग 8300 व्यक्तियों ने सक्रिय एवं उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। Noida News
इस दौरान उपस्थित जनसमूह को अग्नि सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण उपायों की विस्तृत एवं व्यावहारिक जानकारी प्रदान की गई। प्रतिभागियों को प्राथमिक अग्निशमन उपकरणों यथा फायर एक्सटिंग्विशर, फायर हाइड्रेंट, होज़ रील और फायर बकेट के सही एवं प्रभावी संचालन का प्रशिक्षण दिया गया। इसके साथ ही किसी भी आपात स्थिति में अपनाई जाने वाली सावधानियों से भी विस्तारपूर्वक अवगत कराया गया। Noida News
- घबराएं नहीं, शांत रहें और दूसरों को भी शांत रखें
- तत्काल 101 अथवा 112 पर सूचना दें
- धुएं से भरे वातावरण में झुककर एवं नाक-मुँह ढककर बाहर निकलें
- "रुको, लेटो, लुढक़ो" के सिद्धांत का पालन करें- निकटतम सीढ़ी मार्ग से व्यवस्थित रूप से भवन खाली करें
- फायर एक्सटिंग्विशर का सही तरीके से उपयोग करें Noida News
- भवन खाली करते समय लिफ्ट का प्रयोग कदापि न करें
- अपना सामान उठाने हेतु वापस न जाएं
- एक साथ भीड़ लगाकर निकासी द्वार पर धक्का-मुक्की न करें
- आग बुझाने का प्रयास करते समय अनावश्यक जोखिम न उठाएं Noida News
इस संपूर्ण आयोजन का मूल उद्देश्य आमजन में अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना, सामुदायिक सहभागिता को प्रोत्साहित करना तथा आपातकाल में त्वरित एवं अनुशासित प्रतिक्रिया की क्षमता विकसित करना है। यदि प्रत्येक नागरिक अग्नि सुरक्षा के प्रारंभिक उपायों से परिचित हो, तो अनेक दुर्घटनाओं को समय रहते रोका जा सकता है। आगामी दो दिनों में इसी क्रम में और अधिक भवनों में इस प्रकार के जागरूकता अभियान एवं मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा, ताकि अग्नि सुरक्षा का यह संदेश जनपद के कोने-कोने तक पहुँच सके। Noida News
विज्ञापन