विज्ञापन
देश के सबसे स्वच्छ और खूबसूरत शहरों में अपनी पहचान मजबूत करने के लिए नोएडा अब पूरी रफ्तार के साथ बदलाव की राह पर आगे बढ़ रहा है। स्वच्छता सर्वेक्षण 2026 में शीर्ष स्थान हासिल करने के लक्ष्य के साथ नोएडा अब तेजी से बदलते स्वरूप में नजर आने लगा है।

Noida News : देश के सबसे स्वच्छ और खूबसूरत शहरों में अपनी पहचान मजबूत करने के लिए नोएडा अब पूरी रफ्तार के साथ बदलाव की राह पर आगे बढ़ रहा है। स्वच्छता सर्वेक्षण 2026 में शीर्ष स्थान हासिल करने के लक्ष्य के साथ नोएडा अब तेजी से बदलते स्वरूप में नजर आने लगा है। शहर को स्वच्छता और सौंदर्य के नए मानकों पर स्थापित करने के लिए नोएडा प्राधिकरण ने व्यापक स्तर पर अभियान छेड़ दिया है। सड़कों की मरम्मत, फुटपाथों का आधुनिकीकरण और सार्वजनिक स्थलों को व्यवस्थित करने के साथ-साथ दीवारों पर आकर्षक पेंटिंग और जागरूकता संदेशों के जरिए शहर को नया लुक दिया जा रहा है। साथ ही, सार्वजनिक शौचालयों की मरम्मत और सफाई व्यवस्था को मजबूत बनाकर नागरिक सुविधाओं को भी बेहतर करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। Noida News
स्वच्छता सर्वेक्षण में बेहतर रैंक हासिल करने के लिए नोएडा प्राधिकरण ने शहर के हर हिस्से पर फोकस बढ़ा दिया है। सेक्टरों से लेकर गांवों तक सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। नोएडा में टूटी सड़कों की मरम्मत, फुटपाथों को व्यवस्थित करने और सार्वजनिक शौचालयों की हालत सुधारने का काम तेजी से शुरू किया जा रहा है। इसके साथ ही नोएडा की दीवारों को आकर्षक पेंटिंग और स्वच्छता संदेशों से सजाने की योजना भी तैयार की गई है, ताकि शहर की खूबसूरती के साथ लोगों में जागरूकता भी बढ़ाई जा सके। Noida News
बारिश के दौरान जलभराव की समस्या से राहत दिलाने के लिए नोएडा के अलग-अलग सेक्टरों और गांवों में नालियों की सफाई और गाद निकालने का विशेष अभियान चलाया जाएगा। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि मानसून शुरू होने से पहले सभी प्रमुख ड्रेनों की सफाई पूरी कर ली जाए। इसके साथ ही नोएडा एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन पर सुरक्षा बढ़ाने के लिए साइड बैरियर लगाने की योजना पर भी तेजी से काम किया जा रहा है। Noida News
नोएडा प्राधिकरण की अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी वंदना त्रिपाठी ने अधिकारियों और कर्मचारियों को साफ निर्देश दिए हैं कि स्वच्छता सर्वेक्षण को ध्यान में रखते हुए हर सेक्टर और गांव में सफाई व्यवस्था मजबूत की जाए। उन्होंने कहा कि शहर को सर्वेक्षण से काफी पहले पूरी तरह तैयार करना प्राधिकरण की प्राथमिकता है। इसके लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया जा रहा है, जो सफाई कार्यों की निगरानी करेंगी और समय-समय पर निरीक्षण भी करेंगी। वरिष्ठ अधिकारियों और कॉन्ट्रैक्टर्स के साथ हुई बैठक में जनस्वास्थ्य से जुड़े कार्यों को उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा करने पर विशेष जोर दिया गया। Noida News
केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय द्वारा हर साल आयोजित स्वच्छता सर्वेक्षण में पिछले संस्करण में इंदौर ने लगातार सबसे स्वच्छ शहर का खिताब अपने नाम किया था। छत्तीसगढ़ का अंबिकापुर दूसरे और कर्नाटक का मैसूरु तीसरे स्थान पर रहा। वहीं 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों में अहमदाबाद ने शीर्ष स्थान हासिल किया था। Noida News
विज्ञापन
विज्ञापन