नोएडा आज उत्तर प्रदेश गन्ना शोध संस्थान के अध्यक्ष तथा प्रदेश के दर्जा प्राप्त मंत्री नवाब सिंह नागर ने गिझौड़ में झाड़ू लगाकर स्वच्छता अभियान का शुभारंभ किया।
इस अवसर नवाब सिंह नागर ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबसे पहले स्वच्छता अभियान चलाकर देशवासियों को स्वच्छता रखने तथा गंदगी हटाने का एक संदेश दिया था। उन्होंने स्वयं भी झाड़ू लगाकर इस अभियान का शुभारंभ किया था। उनके इस अभियान से प्रेरित होकर देशवासियों ने स्वच्छता को अपने जीवन का एक अहम हिस्सा मान लिया।
उन्होंने कहा कि स्वच्छता ही स्वस्थ्य समाज का मूल मंत्र है। गंदगी हटाकर हम प्रदूषण को बेहतर कर सकते हैं तथा विभिन्न प्रकार की बीमारियों से बच सकते हैं। इसलिए हर नागरिक को प्रधानमंत्री के इस अभियान का पुरजोर समर्थन करते हुए उसे अपने जीवन का एक प्रमुख कर्तव्य मानना चाहिएद्घ इससे न सिर्फ गांव, मोहल्ले, समाज का भला होगा बल्कि राष्ट्र के लिए भी यह अभियान एक सार्थक कदम साबित होगा।
इस अवसर पर भाजपा के महाराणा प्रताप मंडल के अध्यक्ष गोपाल गौड़, भाजपा के महासचिव चंदगीराम यादव, किसान मोर्चा के राष्ट्रीय कार्य समिति के सदस्य ब्रजपाल चौहान, पूर्व महानगर अध्यक्ष राकेश शर्मा, ओमपाल सिंह, अमरपाल, दीनबंधु, ध्रुव सिंह, भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष गीता चोपड़ा, जूली सिंह, अनीता सिंह, सुमन चौहान समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।