नोएडा कमिश्नरी पुलिस ने ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में एक मासूम बच्ची के हत्याकांड में त्वरित इंसाफ किया है। नोएडा कमिश्नरी की सेंट्रल नोएडा पुलिस ने दुष्कर्म के बाद मासूम बच्ची की हत्या करने वाले दुष्कर्मी को मुठभेड़ में मौत के घाट उतार दिया है।

Greater Noida News : नोएडा कमिश्नरी पुलिस ने ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में एक मासूम बच्ची के हत्याकांड में त्वरित इंसाफ किया है। नोएडा कमिश्नरी की सेंट्रल नोएडा पुलिस ने दुष्कर्म के बाद मासूम बच्ची की हत्या करने वाले दुष्कर्मी को मुठभेड़ में मौत के घाट उतार दिया है। नोएडा कमिश्नरी पुलिस की इस मामले में खूब तारीफ शुरू हो गई है। मुठभेड़ में मारे गए दुष्कर्मी का नाम बल्ले बताया जा रहा है। यह दुष्कर्मी ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के तिलपता गांव का रहने वाला था। ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के नागरिकों का कहना है कि इस प्रकार के दुष्कर्मी, पापी, हत्यारे की सजा सजा-ए-मौत ही होने चाहिए थी। नोएडा के नागरिकों ने भी नोएडा पुलिस कमिश्नरी की खुलकर सराहना की है। Greater Noida News
ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र के हल्दौनी गांव में छह वर्षीय मासूम बच्ची की हत्या की घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया था। ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में 28 अगस्त को घर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई बच्ची का शव बरामद होने के बाद गांव में मातम के साथ-साथ आक्रोश का माहौल था। पुलिस ने मामले में एक संदिग्ध आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी। इसी दौरान नोएडा पुलिस कमिश्नरी की नोएडा सेंट्रल पुलिस को बड़ा इनपुट मिला था। इस इनपुट के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया गया। इस बीच आरोपी दुष्कर्मी तथा नोएडा सेंट्रल पुलिस की टीम के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले दुष्कर्मी को पुलिस ने ढेर कर दिया।
जानकारी के मुताबिक छह वर्षीय बच्ची 28 अगस्त को घर से लापता हो गई थी। परिजनों ने आसपास और संभावित स्थानों पर उसकी काफी तलाश की, लेकिन बच्ची का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद परिजनों की तहरीर पर थाना ईकोटेक-3 में मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधिकारियों ने तत्काल बच्ची की तलाश के लिए पांच अलग-अलग टीमों का गठन किया। पुलिस टीमों ने गांव और आसपास के इलाके में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ तकनीकी साक्ष्यों और स्थानीय स्तर पर जानकारी जुटानी शुरू की।
बच्ची की तलाश के दौरान पुलिस को CCTV फुटेज से महत्वपूर्ण सुराग मिला। फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति की पहचान की और उसे हिरासत में ले लिया। जांच के दौरान पुलिस ने बच्ची का शव बरामद कर लिया था। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार चिकित्सकों के पैनल द्वारा वीडियोग्राफी के बीच पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट इस मामले में बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। इससे बच्ची की मौत का वास्तविक कारण और उससे जुड़े कई महत्वपूर्ण तथ्य स्पष्ट होने की उम्मीद है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अधिकारियों के साथ फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। टीम ने मौके से विभिन्न साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस CCTV फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों, फॉरेंसिक जांच और आरोपी से पूछताछ को जोड़कर घटना की पूरी कड़ी सामने लाने का प्रयास कर रही है। बच्ची के लापता होने के बाद वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में पांच पुलिस टीमों को तलाश में लगाया गया था। टीमों ने अलग-अलग स्तर पर जांच करते हुए ब्ब्ज्ट फुटेज और अन्य तकनीकी संसाधनों का इस्तेमाल किया। पुलिस का कहना है कि तकनीकी साक्ष्यों की मदद से संदिग्ध तक पहुंचने में सफलता मिली। अब आरोपी से पूछताछ और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर विवेचना को आगे बढ़ाया जा रहा है। मासूम की हत्या के बाद ग्रेटर नोएडा में कानून व्यवस्था पर बड़े सवाछह साल की बच्ची की हत्या की खबर सामने आने के बाद हल्दौनी ही नहीं, बल्कि पूरे ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में चिंता और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि इतनी छोटी बच्ची का इस तरह लापता होना और बाद में उसका शव बरामद होना बेहद गंभीर घटना है। घटना ने बच्चों की सुरक्षा और इलाके की कानून व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए थे।
विज्ञापन