Noida:ट्विन टावर गिराने से होने वाली समस्याओं पर जतार्ई चिंता
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 11:27 AM
नोएडा । सुपरटेक बिल्डर (Supertech Builder)के ट्विन टावर गिराते समय और उसके बाद आस पास के निवासियों को होने वाली समस्या और समाधानों को लेकर नोएडा के शहरी और ग्रामीण समाजसेवी लामबंद होने लगे हैं। समाजसेवी पुष्कर चांदना एवं नोवरा अध्यक्ष रंजन तोमर ने समस्याओं को उठाते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ(CM Yogi Aditya Nath), सांसद डॉ. महेश शर्मा,(MP Dr. Mahesh Sharma) विधायक पंकज सिंह(MLA Pankaj Singh), सीईओ श्रीमती रितु माहेश्वरी(CEO Ritu Maheshwari) एवं अन्य अधिकारियों को पत्र लिखा है।
पत्र में कहा गया है कि इस विस्फोट से लम्बी अवधि के लिए मशरुम आकार के धूल के बादल छा जायेंगे जिससे आसपास के गाँवों और सेक्टरों के निवासियों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। इससे एक निश्चित दूरी तक जानवरों और वनस्पतियों को भी नुकसान होने की आशंका है। ऐसे में विस्फोट का दिन और तैयारियां बेहद महत्वपूर्ण हैं, धूल कितनी दूर तक जाती है और किस तरह उसे कम से कम किया जा सकता है इसके उपाय करने होंगे।