Noida:कांग्रेसियों ने मनाया पार्टी का स्थापना दिवस
भारत
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 02:25 AM
भारत
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 02:25 AM
नोएडा । नोएडा महानगर कांग्रेस कमेटी (Noida Mahanagar Congress Committee)के रामकुमार तंवर व नोएडा महानगर कांग्रेस कमेटी महासचिव जितेन्द्र चौधरी के नेतृत्व में हाजीपुर गाँव में कांग्रेस पार्टी का 137वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर सैकडों की संख्या में हाजीपुर सेक्टर 104 में युवाओं ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली। इस प्रोग्राम की अध्यक्षता चौ हंसराज तंवर व मंच संचालन हरेन्द्र शर्मा ने किया।
इस अवसर पर नोएडा महानगर अध्यक्ष रामकुमार तंवर ने कहा कि जब से कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव व प्रभारी उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी श्रीमती प्रियंका गांधी ने कमान संभाली है तब से लोगों के मन में कांग्रेस पार्टी की तरफ़ आस और जागृत हुई है।
इस अवसर पर कांग्रेस नेता अनिल यादव ने कहा की आज हर वर्ग भाजपा सरकार की तानाशाही रवैए से परेशान है युवा बेरोजग़ार घूम रहे हैं उनकी कोई सुनने को तैयार नहीें है। इस अवसर पर नोएडा महानगर महासचिव जितेन्द्र चौधरी ने भी अपने विचार रखे।
कांग्रेस की सदस्यता लेने वालों में मुख्य रूप से महेन्द्र तंवर,सन्नी तंवर,कपिल तंवर,विकास गुर्जर,मोहित भाटी,अनुज तोगड़,कन्हैया मिश्रा,सचिन शर्मा,शेमशेर,आकाश कसाना,लाला राजपूत,उमेश तंवर,आकाश तंवर,विपिन अवाना,नरेश अवाना,प्रशांत बिधूडी,जय प्रकाश जाटव,अंकुश वर्मा,नंद राम शर्मा,आदि सेकडो लोगों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली। उसके बाद बिशनपुरा स्थित महानगर कांग्रेस कार्यालय पर नोएडा महानगर कांग्रेस कमेटी की तरफ़ से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 137वे स्थापना दिवस पर कांग्रेसजनो ने पार्टी का ध्वज फहराया।
इस दौरान कांग्रेसजनो को सम्मानित कर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर ख़ुशी ज़ाहिर की इस अवसर पर नोएडा महानगर अध्यक्ष रामकुमार तंवर,कांग्रेस नेता अनिल यादव,कांग्रेस नेता एसकेएस राणा,नोएडा महानगर उपाध्यक्ष रिज़वान चौधरी,नोएडा महानगर उपाध्यक्ष हरेन्द्र शर्मा,कांग्रेस महासचिव रामकुमार शर्मा,नोएडा महासचिव रूबी चौहान,नोएडा महानगर महासचिव सोनू खारी,महानगर सचिव हरलीन बाज्वा,किसान कांग्रेस अध्यक्ष अरुण भाटी,ओबीसी अध्यक्ष अमित यादव, शहर कांग्रेस कमेटी के नेता आसिफ़ मंसूरी,नवीन यादव,आदि काफ़ी संख्या में ग्रामवासी शामिल थे।