Noida Corona New Case: नोएडा में बढ़ रहे कोरोना के मरीज, 2 नए मरीज मिले
Noida Corona New Case
नोएडा
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 10:09 PM
Noida Corona New Case : उत्तर प्रदेश के नोएडा में कोरोना फिर से पैर पसार रहा है। कोरोना का नया वेरिएंट लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है। नोएडा में रविवार को दो और नए मरीज सामने आए हैं। दो नए मरीज मिलने से नोएडा (गौतमबुद्धनगर जनपद) में कोरोना पीड़ितों की संख्या तीन हो गई है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से पिछले 24 घंटे में 28 संदिग्धों की एंटीजन और आरटी पीसीआर जांच की गई है।
Noida Corona New Case
रविवार को मिले दोनों संक्रमित मरीजों को फिलहाल होम आइसोलेशन में हैं और इनका इलाज चल रहा है। परिवार के किसी सदस्य में कोरोना के लक्षण नहीं होने के चलते उनकी कोरोना जांच नहीं कराई गई है। नोएडा समेत पूरे जनपद में कोविड को लेकर अलर्ट घोषित किया गया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोविड प्रोटोकॉल को अपनाए जाने की अपील की जा रही है।
सर्दी, जुखाम, बुखार के गंभीर मरीजों की आरटीपीसीआर जांच कराई जा रही है। शासन ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को जांच का दायरा बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। इन सभी की जीनोम सिक्वेसिंग कराने के लिए सैंपल केजीएमयू की माइक्रोबायोलाजी लैब भेजा जाएगा।
आपको बता दें कि देश में कोरोना के दक्षिण राज्यों में नए वेरिएंट के मामले सामने आने के बाद एक बार फिर कोरोना एक्टिव हो रहा है। हालांकि अभी तक शहर में नए वैरिएंट के मामले सामने आने की बात प्रकाश में नहीं आई है। वेरिएंट का पता लगाने के लिए जिनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजे गए टेस्ट की रिपोर्ट भी फिलहाल स्वास्थ्य विभाग को नहीं मिली है।
ग्रेटर नोएडा - नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।