सबसे सुरक्षित कांवड़ यात्रा कराने के लिए नोएडा सीपी ने तैयार की योजना
Noida News
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 12:35 PM
Noida News : कांवड़ियों की सुरक्षा में किसी प्रकार की चूक न हो, इसके लिए नोएडा पुलिस कमिश्नर ने योजना बनाई है। इसमें कांवड़ियों के लिए डीजे से संबंधित दिशा निर्देश जारी किए गए। वहीं कांवड़
मार्गों की मरम्मत को लेकर संबंधित विभागों से समन्यवय स्थापित किया जा रहा है। बिजली विभाग को भी दिशा निर्देश दिए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर भी रूट पर तैनात रहेंगे।
10 फीट से ऊंची और 12 फीट से चौड़ी न हो कांवड़
तीनों जोन के डीसीपी के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों द्वारा कांवड़ संघ के पदाधिकारियों/सदस्यों व कांवड़ शिविर/भंडारा आयोजकों, शांति समिति की
बैठकें की जा चुकी है। डीजे संचालकों एवं जत्थेदारों के साथ आयोजित गोष्ठी में डीजे संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि दुर्घटनाओं से बचने के उद्देश्य से वाहनों पर रखे जाने
वाले निर्धारित मानकों के तहत 10 फीट ऊंचाई और 12 फीट चौड़ाई से अधिक न हो। अधिक तीव्रता से डीजे न बजाया जाए।
कांवड़ मार्गों पर मिलेगी की ये व्यवस्था
कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर पुलिस द्वारा प्रशासन के विभिन्न विभागों से समन्वय स्थापित कर कांवड़ मार्गो में आवश्यक मरम्मत, साफ-सफाई, चिकित्सा सुविधा हेतु कैम्प लगाए जाएंगे। वहीं प्राधिकरण,
विद्युत, जलकल, पीडब्लूडी व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारीगण से निरंतर गोष्ठी आयोजित कर योजनाएं तैयार की गई है। लगातार विद्युत आपूर्ति हेतु विद्युत विभाग से आवश्यक समन्वय
स्थापित किया गया है। इमरजेंसी की स्थिति में कांवड़ मार्गों पर वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में जनरेटर की व्यवस्था सुनिश्चित की गयी है। कांवड़ मार्गों पर चिकित्सा व्यवस्था हेतु महत्वपूर्ण स्थानों पर आठ एंबूलेंस तैनात रहेंगी।
इन चिकित्सा कैम्पों में 16-चिकित्सक, 16 फार्मासिस्ट, 16 वार्ड ब्वॉय, 06-हेल्प डेस्क व आवश्यक औषधियों की व्यवस्था करायी गयी है। श्रावण शिवरात्रि के
अवसर पर आयोजित होने वाले मेलों के दृष्टिगत बैरीकेटिंग, कांवड़ सेवा शिविरों पर पुलिस प्रबंध एवं विद्युत रोशनी की व्यवस्था एवं निगरानी हेतु सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था की जा रही है।
साथ ही सुगम आवागमन प्रदान करने हेतु मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों से गोष्ठी आयोजित की गई है।
करंट से बचाने के लिए भी किए उपाए
नोएडा में कांवड़ यात्रा के दौरान विद्युत कंरट के कारण होने वाली आकस्मिक दुर्घटनाओं की रोकथाम के उद्देश्य से विद्युत विभाग से समन्वय स्थापति कर कांवड़ मार्ग पर
पड़ने वाले 600 से अधिक पोल तथा 50 से अधिक टांसफार्मर में इंसुलेशन का कार्य सुनिश्चित कराया गया है। जिससे कोई कांवड़िया विद्युत की चपेट में न आए। साथ ही सभी जर्जर विद्युत पोल
एवं लाइनों को दुरूस्त कराया जा रहा है। पुलिस द्वारा सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर 24 घंटे लगातार मॉनीटरिंग की जा रही है।
साम्प्रदायिक टिप्पणी करने पर होगी कठोर कार्रवाई
पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने एक बैठक का आयोजन किया। जिसमें अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था राजीव नारायण मिश्र द्वारा डीसीपी नोएडा जोन यमुना प्रसाद के साथ
सेक्टर-126 नोएडा एवं डीसीपी सेंट्रल नोएडा जोन शक्ति मोहन अवस्थी, डीसीपी ग्रेटर नोएडा जोन साद मियां खान व डीसीपी यातायात लाखन सिंह यादव मौजूद रहे। उन्होंने सभी अधिकारियों
निर्देश देते हुए कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान सौहार्द बिगाड़ने वाले, अफवाह या साम्प्रदायिक टिप्पणी करने वालों पर कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।