
Noida News : नोएडा प्राधिकरण के 48वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में नोएडा स्टेडियम में आयोजित होने वाले चार दिवसीय खेल-कूद प्रतियोगिता का आज शुभारंभ हो गया। आज नोएडा क्रिकेट स्टेडियम में क्रिकेट कप टूर्नामेंट (cricket cup tournament) का शुभारंभ किया गया।
आज UPPCL (उत्तर प्रदेश पॉवर कॉर्पोरेशन लिमिटेड) तथा चार्टर्ड एकाउंटेंट एसोसिएशन (CAA) के बीच हुए पहले मैच में यूपीपीसीएल ने टॉस जीतकर फील्डिंग करने का निर्णय लिया। नोएडा स्पोर्टस ट्रस्ट के सचिव तथा नोएडा प्राधिकरण के एजीएम ए.के. सिंह ने टॉस उछालकर टूर्नामेंट का शुभारंभ कराया।
इस अवसर पर एनईए के पूर्व अध्यक्ष चौ. राजकुमार, निशांत कुमार सिंह तथा राजेश कुमार समेत दोनों टीमों के कई प्रतिनिधि व खिलाड़ी भी मौजूद थे।