NOIDA CRIME: संदिग्धावस्था में 12वीं के छात्र की मौत
NOIDA CRIME
नोएडा
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 04:14 AM
NOIDA CRIME:नोएडा। थाना बीटी2 थाना क्षेत्र में केन्द्रीय विद्वालय में पढ़ने वाले 12वीं के एक छात्र की मौत हो गई। उसके मौत की सूचना मंगलवार की सुबह पुलिस को दी गई। अभी उसके मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। हालांकि, बताया जाता है कि कोई जहरीला पदार्थ खाने से छात्र की मौत हुई है।
NOIDA CRIME
इस बाबत जानकारी देते हुए थाना बीटी2 के प्रभारी निरीक्षक विनोद मिश्र ने बताया कि मंगलवार की सुबह करीब तीन बजे उनको सूचना मिली कि सेक्टर 36 के रहने वाले निशांत भाटी की मौत हो गई है। उसकी उम्र करीब 18 वर्ष बतायी जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
वह केन्द्रीय विद्वालय में 12वीं का छात्र है। मौत किन कारणों हुई इसका खुलासा नहीं हुआ है। हालांकि, पुलिस ने मौत को लेकर परिजनों से पूछताछ की। वहां पर चर्चा है कि निशांत भाटी ने जहरीला पदार्थ खाया है। लेकिन, किन कारणों से खाया है इसकी जानकारी नहीं मिल पायी है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि उसने रात में कोल्ड ड्रिंक पी ली थी। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक उसके पिता गजेन्द्र भाटी आर्मी में थे।