NOIDA CRIME: विदेश भेजने व वीजा लगाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी
NOIDA CRIME
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 06:26 PM
NOIDA CRIME: नोएडा। विदेश भेजने व वीजा लगाने के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह के एक सदस्य को थाना सेक्टर-63 पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त अपने गिरोह के सदस्यों के साथ जगह-जगह ऑफिस खोलकर ठगी के धंधे को अंजाम देता था।
NOIDA CRIME
थाना सेक्टर-63 पुलिस ने सेक्टर-62 मेट्रो स्टेशन के पास से अनुज सचान पुत्र कृष्ण सचान मूल निवासी ग्राम घाटमपुर थाना घाटमपुर जिला कानपुर नगर। वर्तमान पता फ्लैट नं0- 006 टॉवर-82, सोसायटी ईकोविलेज-2 सुपरटेक को गिरफ्तार किया है। अनुज विदेश भेजने के नाम पर लोगों से धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का सदस्य बताया जाता है।
अनुज लोगों को विदेश भेजने व वीजा लगाने के नाम पर पैसा लेता था और उनके पासपोर्ट भी जमा करा लेता था। एक जगह दो-तीन महीने तक ही ऑफिस चलाकर बाद में पैसे व पासपोर्ट लेकर ये लोग फरार हो जाते थे और नई जगह ऑफिस खोल लेते थे। इस मामले में एक महिला प्रांजलि सचान को पहले ही जेल भेजा जा चुका है।
FRUAD CASE: धनशोधन मामले में ईडी ने सुकेश को किया गिरफ्तार