नोएडा में मोबाइल स्नैचिंग की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बदमाशों ने पांच लोगों को निशाना बनाते हुए उनके मोबाइल फोन छीन लिए। अधिकांश वारदातों में आरोपी बाइक से पहुंचे और पलक झपकते ही मोबाइल छीनकर फरार हो गए।

Noida News : नोएडा में मोबाइल स्नैचिंग की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बदमाशों ने पांच लोगों को निशाना बनाते हुए उनके मोबाइल फोन छीन लिए। अधिकांश वारदातों में आरोपी बाइक से पहुंचे और पलक झपकते ही मोबाइल छीनकर फरार हो गए। पीड़ितों की शिकायत पर संबंधित थानों में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। Noida News
थाना सेक्टर-20 क्षेत्र के सेक्टर-31 में 11 जुलाई की रात आलोक कुमार मोबाइल पर बात करते हुए जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए एक बदमाश ने उनका मोबाइल फोन झपट लिया और भागने लगा। आलोक ने बदमाश का पीछा करने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी कुछ दूरी पर खड़ी बाइक पर बैठकर फरार हो गया। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की, जिसके बाद अज्ञात आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। Noida News
थाना सेक्टर-20 क्षेत्र की अट्टा मार्केट में भी मोबाइल स्नैचिंग की घटना सामने आई। यहां 13 जुलाई की रात तिया नाम की युवती से बाइक सवार दो बदमाशों ने एप्पल आईफोन-13 प्रो छीन लिया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसने मोबाइल की लोकेशन पता करने के लिए ‘फाइंड माय आईफोन’ फीचर का इस्तेमाल किया। इसके जरिए फोन की आखिरी लोकेशन पहले पुरानी दिल्ली और बाद में पहाड़गंज क्षेत्र में दिखाई दी। हालांकि, मोबाइल बरामद नहीं हो सका। Noida News
थाना सेक्टर-63 क्षेत्र में 21 जुलाई की रात लोहिया रोड पर मोबाइल स्नैचिंग की घटना हुई। कार्यालय से घर लौट रहे सात्विक एम का मोबाइल एक झपटमार छीनकर फरार हो गया।
पीड़ित के मुताबिक, आरोपी मोबाइल लेकर मामूरा की ओर जाने वाले रास्ते से भाग निकला। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। Noida News
थाना फेस-1 क्षेत्र में सेक्टर-2 फायर स्टेशन के पास 20 जुलाई की रात अमन पांडेय से बाइक सवार दो बदमाशों ने मोबाइल फोन छीन लिया। पीड़ित ने बदमाशों का पीछा करने की कोशिश की, लेकिन आरोपी तेज रफ्तार बाइक से फरार हो गए। वहीं, थाना सेक्टर-24 क्षेत्र में 26 जुलाई की रात सेक्टर-52 के पास उबर ऑटो में सफर कर रहीं सुशी प्रियंशी वरयानी से बाइक सवार बदमाशों ने आईफोन-17 छीन लिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। Noida News
विज्ञापन