Noida Crime News : दो घंटे में पैसे दोगुना करने का झांसा देकर ठगा
भारत
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 08:22 AM
Noida : नोएडा । महज 2 घंटे में पैसे दोगुना करने का झांसा देकर साइबर ठग ने एक व्यक्ति से 51295 रुपए की ठगी कर ली। पीडि़त ने अज्ञात ठग के खिलाफ थाना सेक्टर-49 मुकदमा दर्ज कराया है। जानकारी के मुताबिक बरौला में रहने वाले निखिल चौहान के टेलीग्राम एप पर एक व्यक्ति का पैसे दोगुना करने का मैसेज आया। इस व्यक्ति ने बताया कि महज 2 घंटे में ही पैसे दुगने होने की स्कीम चल रही है। ठग की बातों में आकर निखिल चौहान ने उसके बताए खाते में 5 हजार रुपए डाल दिए। 2 घंटे में जब पैसे डबल नहीं हुये तो निखिल चौहान ने उस व्यक्ति से फोन पर बात की। उस व्यक्ति ने बताया कि कुछ तकनीकी कारणों की वजह से पैसे डबल नहीं हो पाए हैं। जल्द ही उनके खाते में जमा कराई गई राशि दोगुनी होकर आ जाएगी। बेहतर स्कीम का झांसा देकर ठग ने निखिल चौहान से कई बार में 51295 ट्रांसफर करा लिए। इसके पश्चात उसने अपना मोबाइल नंबर स्विच ऑफ कर लिया। खुद के ठगे जाने का एहसास होने पर निखिल चौहान ने थाना सेक्टर 49 में अज्ञात आरोपी के खिलाफ साइबर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया है।