Noida Crime News : होटल में ठहरी विदेशी महिला की मौत
Greater Noida News : Woman and youth died after consuming poison
भारत
RP Raghuvanshi
31 May 2022 07:31 PM
Noida : नोएडा । थाना सेक्टर-20 क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर-26 स्थित एक होटल में ठहरी विदेशी महिला की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। थाना सेक्टर-20 के प्रभारी मनोज कुुमार सिंह ने बताया कि सेक्टर-26 स्थित स्वास्तिक होटल में अमेरिका के रहने वाले विलियम थॉमस अपनी पत्नी मिसल रे (50 वर्ष) ठहरे हुए थे। उनकी पत्नी की अचानक मौत हो गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है ।
थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। हालांकि प्रथम दृष्टि ऐसा प्रतीत हो रहा है कि महिला की हार्ट अटैक से मौत हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।