Noida crime News : फर्जी मार्कशीट बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश
Noida News: Manager behind bars who defrauded Samsung of crores
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 03:16 AM
Noida : नोएडा । तीन से चार हजार रुपए में 10वीं, 12वीं की फर्जी मार्कशीट बनाने वाले गिरोह के दो सदस्यों को थाना फेस प्रथम पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से बड़ी संख्या में नकली मार्कशीट, कंप्यूटर, प्रिंटर व अन्य सामान बरामद हुआ है। पकड़े गए आरोपी पूर्व में भी नकली मार्कशीट के मामले में जेल जा चुके हैं।
थाना प्रभारी बृजपाल गिरी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर अब्दुल शमद पुत्र अब्दुल लतीफ निवासी गाजियाबाद व आदिल पुत्र आकिल निवासी दादरी को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से 120 नकली मार्कशीट बरामद हुई। पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि वह तीन से चार हजार रुपए लेकर लोगों को नकली मार्कशीट उपलब्ध कराते हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि इनकी निशानदेही पर कंप्यूटर, प्रिंटर, 120 नकली मार्कशीट आदि बरामद हुआ है। उन्होंने बताया कि पकड़ा गया आरोपी अब्दुल समद व आदिल के पिता को थाना फेस दो पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था।