Noida Crime News: नोएडा में दुकान जा रही किशोरी का अपहरण करके बलात्कार
noida Crime news
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 04:10 PM
नोएडा। नोएडा (Noida) के थाना सेक्टर 143 क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव की रहने वाली एक किशोरी अपने घर से किराना की दुकान पर सामान खरीदने गई थी, तभी पड़ोस में रहने वाला एक युवक उसका अपहरण (Noida Crime News) कर ले गया और उसके साथ जंगल में बलात्कार (Noida Rape) किया। पुलिस ने परिजनों के आरोप पर मुकदमा दर्ज कर किशोरी को डाक्टरी जांच के लिए भेजा है। आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
नोएडा (Noida Crime News) के थाना 143 के थाना प्रभारी उत्तम कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को किशोरी के गांव में रहने वाले में एक व्यक्ति ने जानकारी दी कि 13 वर्षीय किशोरी का अपहरण कर जंगल में उसके साथ बलात्कार किया गया है।
UP Elections: सपा ने यूपी सरकार के 4 शीर्ष अफसरों को बताया भाजपा कार्यकर्ता, हटाने की मांग
सूचना पर पुलिस (Noida News) ने किशोरी को डाक्टरी जांच के लिए भेजा है. साथ ही आरोपी प्रमोद पुत्र महेश हाल पता शहदरा के खिलाफ बलात्कार का मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। हालांकि थाना प्रभारी ने बताया कि किशोरी व युवक एक दूसरे से परिचित है। पुलिस युवक की तलाश कर रही है। वहीं रिपोर्ट आने के बाद बलात्कार की पुष्टि हो पाएगी कि बलात्कार हुआ है या नहीं। पुलिस युवक की तलाश में जुट गई है।