Noida Crime News : रॉयल पार्क सोसायटी से लापता महिला का शव मिला
भारत
RP Raghuvanshi
11 May 2022 06:48 PM
भारत
RP Raghuvanshi
11 May 2022 06:48 PM
Noida : नोएडा । थाना सेक्टर-142 क्षेत्र के सेक्टर-137 में स्थित पूर्वांचल रॉयल पार्क सोसायटी से लापता महिला का शव आज सुबह संदिग्ध अवस्था में मिला। महिला बीते 9 मई से लापता थी। शव से बदबू आने के बाद सोसायटीवासियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। शव में कीड़े भी पड़ चुके थे।
थाना सेक्टर-142 थाना प्रभारी उत्तम कुमार ने बताया कि सेक्टर-137 स्थित पूर्वांचल रॉयल पार्क सोसायटी के टावर नंबर 4 के फ्लैट नंबर-101 में रहने वाले विजेंद्र प्रसाद की पत्नी ममता सिंह (45 वर्ष) 9 मई से लापता हो गयी थी। उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। लेकिन आज पार्क में बदबू आने के चलते किसी ने पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
थाना प्रभारी ने बताया कि उसके शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं थे। पुलिस सूत्रों के मुताबिक महिला कुछ समय पूर्व भी लापता हो गयी थी और उसे परिजन रानीखेत से ढूंढकर लाए थे। इसकी सूचना पुलिस को नहीं दी गयी थी। प्रारंभिक जांच में पारिवारिक ऐंगल भी निकलकर आया है जिसकी पुलिस जांच कर रही है।