विज्ञापन
नोएडा में हाल के समय में सामने आई आपराधिक घटनाओं ने शहर की कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। भीड़भाड़ वाले इलाकों में बढ़ती वारदातें और अपराधियों के बढ़ते हौसले ने आम नागरिकों के बीच असुरक्षा की भावना को और गहरा कर दिया है।

Noida News : नोएडा में हाल के समय में सामने आई आपराधिक घटनाओं ने शहर की कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। भीड़भाड़ वाले इलाकों में बढ़ती वारदातें और अपराधियों के बढ़ते हौसले ने आम नागरिकों के बीच असुरक्षा की भावना को और गहरा कर दिया है। ऐसे माहौल में पत्रकारिता की जिम्मेदारी सिर्फ घटनाओं को दर्ज करने तक सीमित नहीं रहती, बल्कि वह तथ्यों की गहराई में जाकर सच्चाई को सामने लाने का दायित्व निभाती है। हमारा उद्देश्य किसी भी तरह की सनसनी फैलाना नहीं, बल्कि जमीनी हकीकत, प्रमाणिक जानकारी और निष्पक्ष विश्लेषण के जरिए उन मुद्दों को उजागर करना है जो सीधे जनता की सुरक्षा और प्रशासन की जवाबदेही से जुड़े हैं। पत्रकारिता का असली आधार सवाल पूछना ही है, और यही सवाल लोकतंत्र को मजबूत बनाते हैं तथा व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करते हैं। Noida News
ग्रेटर नोएडा (चेतना मंच) अलग-अलग स्थानों पर हुए सडक़ हादसों में दो लोगों की मौत के मामलों में परिजनों ने लापरवाह वाहन चालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस दुर्घटना करने वाले आरोपियों की तलाश कर रही है। ग्राम बनवारीपुर, जनपद बुलंदशहर निवासी सारविंदर कुमार ने थाना बीटा-2 में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह अपने भाई के साथ हाल ही में ग्रेटर नोएडा के डेल्टा-2 सेक्टर में रह रहे हैं। 30 मई को उनका भतीजा अभिषेक अपने दोस्त की थार रॉक्स गाड़ी से घर से नोएडा जा रहा था। सेक्टर अल्फा-1 के गोल चक्कर पर लोहे के एंगल से लदा ट्रक अचानक बाईं ओर मुड़ गया। ट्रक की टक्कर से थार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर हालत में उसे कैलाश अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके से गुजर रहे नट मढैया गांव निवासी दीपक ने घटना की जानकारी परिजनों को दी, जिसके बाद वे अस्पताल पहुंचे। परिजनों ने दुर्घटना करने वाले ट्रक का नंबर देते हुए अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। Noida News
ग्रेटर नोएडा (चेतना मंच)। थाना दादरी क्षेत्र के चक्रसेनपुर गांव निवासी मोहित भाटी ने कार चालक के खिलाफ दुर्घटना में मृत्यु का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। मोहित भाटी के मुताबिक, उनका भाई चाहत भाटी 19 मई को ड्यूटी खत्म करने के बाद बाइक से घर लौट रहा था। घोड़ी-बछेड़ा गोल चक्कर के पास पीछे से तेज रफ्तार में आ रही कार के चालक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और चाहत भाटी गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके से गुजर रहे रोहित भाटी ने उसे गंभीर हालत में ग्रेटर नोएडा के यथार्थ अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान 20 मई को उसकी मौत हो गई। थाना दादरी पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। Noida News
नोएडा (चेतना मंच)। थाना सेक्टर-142 क्षेत्र में अलीगढ़ निवासी राजकुमार ने कार चालक के खिलाफ दुर्घटना में घायल करने का मुकदमा दर्ज कराया है। राजकुमार के अनुसार, उनका छोटा भाई रवि कुमार नोएडा में मजदूरी का कार्य करता है। 16 मई की देर रात काम खत्म करने के बाद वह अपने साथियों के साथ कमरे पर लौट रहा था। सेक्टर-142 स्थित एडवांट बिल्डिंग के गेट नंबर-1 के पास सडक़ पार करते समय तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में रवि कुमार और मनवीर घायल हो गए। दुर्घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। राहगीरों की मदद से दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। Noida News
ग्रेटर नोएडा (चेतना मंच)। थाना जारचा क्षेत्र में एक व्यक्ति ने पड़ोस में रहने वाले युवक के खिलाफ इंस्टाग्राम आईडी पर आपत्तिजनक बातें लिखने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है।
ग्राम छोलस निवासी शुजा अब्बास ने रिपोर्ट में बताया कि गांव के ही रहने वाले आतिफ अली ने अपनी इंस्टाग्राम आईडी पर 20 अप्रैल को उसकी बहन, मां, बेटी और पत्नी के खिलाफ अभद्र भाषा में आपत्तिजनक पोस्ट की। आरोपी ने पोस्ट में गालियां देते हुए परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। शुजा अब्बास का आरोप है कि आरोपी ने एआई की मदद से एक फोटो भी तैयार कर वायरल किया, जिसमें उसे आपत्तिजनक स्थिति में दिखाया गया है। पीडि़त ने पुलिस को इंस्टाग्राम आईडी के स्क्रीनशॉट सहित अन्य साक्ष्य उपलब्ध कराए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। Noida News
नोएडा (चेतना मंच)। थाना सेक्टर-20 पुलिस ने सट्टे की खाईबाड़ी करने के आरोप में एक सटोरिए को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से सट्टा पर्ची, डायरी और नगदी बरामद की गई है। थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि पुलिस टीम निठारी क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि सेक्टर-31 स्थित शहीद भगत सिंह पार्क में एक व्यक्ति सट्टे की खाईबाड़ी कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दबिश दी और आरोपी को पकड़ लिया। तलाशी में उसके पास से चार सट्टा पर्चियां, एक पेन, पॉकेट डायरी और 935 रुपये नकद बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम जितेंद्र गौतम पुत्र टीकाराम, निवासी निठारी गली नंबर-2 बताया। उसने स्वीकार किया कि वह सट्टे की खाईबाड़ी करता है और इसी से अपने परिवार का खर्च चलाता है। Noida News
नोएडा (चेतना मंच)। थाना सेक्टर-39 क्षेत्र के सेक्टर-37 स्थित अंबेडकर बिहार में चोरों ने एक मकान से लैपटॉप चोरी कर लिया। पीडि़त ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। सेक्टर-37 स्थित अंबेडकर बिहार में रहने वाले जोगेंद्र सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 31 मई की देर रात चोरों ने उनके कमरे से लैपटॉप चोरी कर लिया। लैपटॉप गायब होने पर उन्होंने काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पीडि़त के अनुसार, लैपटॉप में उनका व्यक्तिगत एवं कार्य संबंधी डाटा भी सुरक्षित था, जिसका दुरुपयोग होने की आशंका है। पीडि़त ने आशंका जताई है कि उक्त लैपटॉप का उपयोग किसी प्रकार की अवैध साइबर गतिविधियों में किया जा सकता है। उन्होंने आरोपी चोर की पहचान कर गिरफ्तारी की मांग की है। Noida News
नोएडा (चेतना मंच)। थाना सेक्टर-39 क्षेत्र के हाजीपुर गांव से एक युवक द्वारा नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला सामने आया है। किशोरी की मां ने युवक के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। मूल रूप से पश्चिम बंगाल की रहने वाली जया (काल्पनिक नाम) ने रिपोर्ट में बताया कि वह अपने परिवार के साथ हाल ही में सेक्टर-104 स्थित हाजीपुर गांव में किराए पर रह रही हैं। 29 मई की शाम उनकी बेटी घर से चली गई, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटी। परिजनों ने तलाश की तो पता चला कि उसे आदित्य नाम का युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। पीडि़ता के अनुसार, आरोपी युवक उसकी बेटी से फोन पर चोरी-छिपे बात करता था। पुलिस का कहना है कि पीडि़ता की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी युवक और किशोरी की तलाश की जा रही है। पुलिस टीम संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है। Noida News
ग्रेटर नोएडा (चेतना मंच)। थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र में एक व्यक्ति ने पड़ोस में रहने वाली महिला तथा उसके बेटे व बेटी के खिलाफ गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। तुगलपुर गांव में किराए पर रहने वाले राजेश राय ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 23 मई की रात उनके पड़ोस में रहने वाले करण पंडित नाम के युवक ने उनके बेटे को इंस्टाग्राम पर मैसेज कर मकान के बाहर बुलाया। उनका बेटा बाहर गया तो वहां करण, उसकी मां और बहन मौजूद थे। आरोप है कि तीनों ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर डंडों, ईंट और पत्थरों से मारपीट की गई। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी उनके बेटे को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस का कहना है कि पीडि़त की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। Noida News
विज्ञापन