Noida Crime News : शराब की तस्करी करते तीन गिरफ्तार
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 11:52 PM
Noida : नोएडा । जिला आबकारी अधिकारी राकेश बहादुर सिंह ने बताया कि विगत दिवस बलराम सिंह आबकारी निरीक्षक सर्किल 3, राहुल सिंह आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 7 सुमित यादव आबकारी निरीक्षक, दीपक कुमार सिंह आबकारी निरीक्षक द्वारा सेक्टर 14 नोएडा दिल्ली बॉर्डर पर चेकिंग के दौरान एक बिना नम्बर के ई रिक्शा से 90 पौवा इम्परियल ब्लू 22 बोतल बियर 650 उस बोतल दिल्ली राज्य में बिक्री के लिए अनुमन्य के साथ दो अभियुक्त रंजीत पुत्र छोटे लाल निवासी सेक्टर 8 व दिनेश पुत्र लल्लू निवासी कल्याणपुरी दिल्ली को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में जेल भेजा गया और वाहन को जब्त किया गया।
इसी प्रकार बलराम सिंह आबकारी निरीक्षक द्वारा सेक्टर- 168 छपरौली में दबीश देकर एक अभियुक्त अमित पुत्र राम गोपाल से 12 बॉटल किंगफिशर दिल्ली राज्य में बिक्री के लिए मान्य बरामद कर आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में थाना 135 में मुकदामा पंजिकृत कराया गया।