Noida Crime : पुलिस ने उधमी से किए 15 लाख रूपये बरामद
भारत
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 03:02 AM
Noida: नोएडा । विधानसभा निर्वाचन- 2022 (Assembly Election - 2022) को सकुशल व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर के निर्देशन मे कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर पुलिस द्वारा अवैध हथियार, शराब व अन्य प्रतिबंधित व चुनाव को प्रभावित करने के लिए अवैध सामान आदि की तस्करी रोकने के लिए जनपद गौतमबुद्धनगर से सटे सभी जनपदो के बाँर्डर व विभिन्न थाना क्षेत्रो मे संदिग्ध वाहनो की सघन चैकिग की जा रही है। इस घड़ी में पुलिस ने एक उद्यमी को 15 लाख रुपए जप्त किए हैं।
थाना सेक्टर-58 नोएडा पुलिस व स्स्ञ्ज द्वारा चेकिंग के दौरान संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए थाना सेक्टर-58 क्षेत्र के अंतर्गत चौकी सेक्टर-60 के पास से इनोवा गाडी सं0 क्क16क्चहृ9633 मे सवार उद्यमी एवं सामाजिक संगठन के अध्यक्ष आलोक वत्स पुत्र एलपी सिंह निवासी सेक्टर-33, नोएडा के पास से 15 लाख रूपये नकद बरामद किये गये जिनके सम्बन्ध मे आलोक वत्स द्वारा कोई अभिलेख प्रस्तुत नही किया जा सका। उक्त सम्पत्ति को सीज करके नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।