विज्ञापन
नोएडा में हाल के दिनों में दिनदहाड़े सामने आ रही आपराधिक घटनाओं ने कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। लगातार बढ़ती वारदातों और बेखौफ अपराधियों की सक्रियता ने आम लोगों के बीच असुरक्षा और चिंता का माहौल पैदा कर दिया है।

Noida News : नोएडा में हाल के दिनों में दिनदहाड़े सामने आ रही आपराधिक घटनाओं ने कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। लगातार बढ़ती वारदातों और बेखौफ अपराधियों की सक्रियता ने आम लोगों के बीच असुरक्षा और चिंता का माहौल पैदा कर दिया है। ऐसे समय में मीडिया की भूमिका और भी अहम हो जाती है। हमारा प्रयास है कि हर घटना को सिर्फ सनसनी के तौर पर नहीं, बल्कि तथ्यों की गहन जांच के साथ निष्पक्ष और विश्वसनीय तरीके से प्रस्तुत किया जाए। हम बिना किसी दबाव या पक्षपात के, जमीनी सच्चाई को सामने लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं, ताकि पाठक अपने शहर की वास्तविक स्थिति को समझ सकें और हर महत्वपूर्ण अपडेट से समय पर जुड़ सकें। Noida News
नोएडा (चेतना मंच)। नोएडा के सेक्टर 137 स्थित फेलिक्स हॉस्पिटल के पार्किंग एरिया में रखें डीजल जनरेटर (डीजे सेट) से अस्पताल के निर्माण कार्य में लगे मजदूरों ने कीमती उपकरण चोरी कर लिए। अस्पताल के मैनेजर ने थाना सेक्टर 142 में मुकदमा दर्ज कराया है। फेलिक्स अस्पताल के मैनेजर नवीन कुमार ने दर्ज कराई रिपोर्ट में होता है कि अस्पताल द्वारा हाल ही में करीब एक करोड रुपए की कीमत का डीजी सेट खरीदा गया था। यह डीजी सेट अस्पताल की पार्किंग एरिया में रखा हुआ था। उन्होंने बताया कि डी डेकोर इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड द्वारा फेलिक्स अस्पताल की नई बिल्डिंग का कार्य है कराया जा रहा है। इस कंपनी के कर्मचारी हरजीत व उसके साथी ने 22 मई की शाम को पार्किंग एरिया में रखे डीजी सेट से कीमती उपकरण चोरी कर लिए। हरजीत उसके साथी को चोरी करते हुए अस्पताल के गार्डो ने देख लिया और उन्हें रोकने का प्रयास किया। इसके बाद दोनों गार्डों को चकमा देकर मौके से फरार हो गए। इस संबंध में निर्माण कार्य में लगी कंपनी के अधिकारियों को भी चोरी की जानकारी दी गई लेकिन उन्होंने कोई उचित कार्रवाई नहीं की पुलिस का कहना है कि मैनेजर की शिकायत पर चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। Noida News
ग्रेटर नोएडा (चेतना मंच)। थाना दनकौर क्षेत्र के गलगोटिया यूनिवर्सिटी के पास बीते दिनों सडक़ हादसे में हुई कार सवार की मौत के मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया है। टेंकर चालक द्वारा अचानक ब्रेक लगाए जाने की वजह से यह हादसा हुआ था।जनपद बुलंदशहर निवासी दिनेश कुमार शर्मा ने बताया कि उनका छोटा भाई अनिल कुमार शर्मा दिल्ली में रहकर ट्रक चलाने का कार्य करता था। 21 मई की रात्रि को वह अपने दोस्त रवि प्रकाश तथा उसकी बेटी नंदिनी शर्मा के साथ वेगनर कार से जयपुर से वापस घर आ रहा था। वेगनर कार को रवि प्रकाश चल रहा था और यह एमपी पेरीफेरल एक्सप्रेसवे के जरिए घर लौट रहे थे। दिनेश कुमार के मुताबिक जैसे ही उनकी कार गलगोटिया यूनिवर्सिटी के सामने पहुंची तो पीछे से तेज गति में आ रहे एक टैंकर चालक ने अपने वाहन को तेजी व लापरवाही से चलाते हुए एक अज्ञात वाहन को ओवरटेक करने का प्रयास किया। ओवरटेकिंग के दौरान टैंकर चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। ब्रेक लगाने की वजह से रवि प्रकाश की वेगनर कार टैंकर से भिड़ गई। इस हादसे में कर सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और अनिल कुमार शर्मा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस का कहना है कि दिनेश कुमार की शिकायत पर टैंकर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीडि़त द्वारा उपलब्ध कराए गए वहां नंबर के आधार पर चालक की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। Noida News
ग्रेटर नोएडा (चेतना मंच)। शादी के फेरों के समय जिस व्यक्ति ने अपनी पत्नी के मान-सम्मान को बनाए रखने का वचन दिया था। वहीं अब उसका दुश्मन बन बैठा है। दहेज का मुकदमा दर्ज कराए जाने पर पति अपनी सारी मान मर्यादाओं को भूलकर पत्नी को ही बदनाम करने लगा और उसके अश्लील फोटो फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाकर वायरल कर दिए। पीडि़ता ने थाना जारचा में अपने पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली पूजा (काल्पनिक नाम) ने बताया कि उसकी शादी ब्रह्मपुरी दादरी निवासी ऋषभ मिश्रा के साथ हुई थी शादी के कुछ समय बाद ही ऋषभ मिश्रा व उसके परिजन उसे दहेज के लिए प्रताडि़त करने लगे। उसने अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी जिसके बाद उन्होंने कई बार ऋषभ मिश्रा व उसके परिवार वालों को समझने का प्रयास किया लेकिन उन्होंने उसका उत्पीडऩ बंद नहीं किया। ससुराल वालों के उत्पीडऩ से त्रस्त होकर उसने वर्ष 2023 में थाना जारचा में अपने पति व ससुराल वालों के खिलाफ दहेज का मुकदमा दर्ज कर दिया। पूजा के मुताबिक उसका पति ऋषभ मिश्रा मुकदमे को वापस न लेने पर उसे आए दिन धमकी तथा उसके पिता व भाई को फोन कर भद्दी-भद्दी गालियां देता है। पीडि़ता का आरोप है कि उसके पति ने उसके पिता व भाई को उसके बारे में काफी अश्लील बातें कही। इसके अलावा उसने फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाकर उसके अश्लील फोटो भी वायरल कर दिए। उसने जब इस बात का विरोध किया तो उसके पति ने धमकी दी कि अगर उसने मुकदमा वापस नहीं लिया तो वह उसे और उसके परिवार को इसी तरह बदनाम करता रहेगा। पीडि़ता का कहना है कि ऋषभ मिश्रा की इस हरकत से वह तथा उसका परिवार खासा परेशान है। फर्जी फोटो व अश्लील मैसेज से वह मानसिक रूप से परेशान हो चुकी है। पुलिस का कहना है कि पीडि़ता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। Noida News
ग्रेटर नोएडा (चेतना मंच)। थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र के तुगलपुर गांव में मकान से एक किन्नर का लहूलुहान शव बरामद होने से सनसनी फैल गई। किन्नर के सिर पर वार कर उसकी हत्या करने का अंदेशा जताया जा रहा है। ग्रेटर नोएडा जोन के एडीसीपी संतोष कुमार ने बताया कि रविवार को सूचना मिली कि गांव के एक मकान में एक व्यक्ति का लहू लुहान शव पड़ा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव का पंचायत नामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक की पहचान किन्नर मनोरंजन शर्मा उर्फ चांदनी के रूप में हुई। किन्नर चांदनी के सिर पर वार किए जाने का निशान था। उन्होंने आशंका जताई कि सिर में गहरी चोट लगने की वजह से चांदनी की मौत हुई है। मौत के सही कारणों का पता लगाए जाने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत की असली वजह पता चल पाएगी।
एडीसीपी ने बताया कि मौके पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों तथा एफएसएल टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया और साक्ष्य जुटाए गए। उन्होंने बताया कि सभी पहलुओं पर गहनता से जांच की जा रही है। Noida News
नोएडा (चेतना मंच)। थाना सेक्टर-24 क्षेत्र के चौड़ा गांव में चोरों ने एक घर से लाखों रुपए के जेवरात व 50 हजार रुपए चोरी कर लिए। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। चौड़ागांव निवासी सत्येंद्र की पत्नी आंचल शर्मा ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 16 मई को वह पति सहित बाहर गई हुई थी। कुछ देर बाद जब वापस लौटी तो उसे मकान का ताला टूटा हुआ मिला। चोर उसके घर में रखी एक जोड़ी पायल, कान का सुई धागा, गले का लॉकेट, अंगूठी तथा गुल्लक में रखे 50 हजार रुपए चोरी कर ले गए थे। उन्होंने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। पुलिस का कहना है कि पीडि़ता की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच पड़ताल की जा रही है। कामगारों की झुग्गी-झोपडिय़ों में लगी आगग्रेटर नोएडा (चेतना मंच)। दनकौर कोतवाली क्षेत्र के खेरली हाफीजपुर गांव में सोमवार को कामगारों की करीब 20 झुग्गी-झोपडिय़ां में आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि थोड़ी ही देर में सभी झुग्गी झोपडिय़ों को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगते ही लोगों में की चीख-पुकार मच गई। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। आरोप है कि सूचना के करीब एक घंटे बाद दमकल विभाग की गाड़ी पहुंची तब तक सब कुछ जलकर राख हो गया था। मिली जानकारी अनुसार, मध्य प्रदेश के रहने वाले कामगार खेरली हाफीजपुर में रहकर मजदूरी कर रहे हैं। एक खाली पड़े भूखंड में कामगारों द्वारा करीब 20 झुग्गी झोपडिय़ां बनाईं और उनमें रहना शुरू कर दिया। झुग्गियों में उनके कपड़े और खाने आदि का सामान था। सोमवार की सुबह एक झुग्गी में अचानक आग लग गई। Noida News
विज्ञापन