Noida: नोएडा । थाना सेक्टर-24 पुलिस ने चेकिंग के दौरान एफ ब्लॉक सेक्टर-12 के कम्युनिटी सेंटर के पास से एक शराब तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से 40 पेटी अवैध शराब बरामद की है।थाना सेक्टर 24 के थाना प्रभारी ज्ञान सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने चुनाव के मद्देनजर शराब माफियाओं के खिलाफ अभियान चला रखा है । इसी अभियान के तहत सेक्टर 12 एफ ब्लॉक बरात घर के पास से रोशन सिंह पुत्र परमानंद सिंह निवासी ग्राम चौडा सादतपुर को गिरफ्तार किया है। पुलिस यह पता लगा रही है कि यह शराब किसी प्रत्याशी की तो नहीं है।