Noida Crime: नोएडा में शातिर महिला गैंंग सक्रिय,ESI के सीएमओ की काटी जेब
Noida Crime
नोएडा
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 02:07 AM
Noida Crime: नोएडा शहर में महिलाओं का एक ऐसा चोर गिरोह सक्रिय है जो ई-रिक्शा में चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहा है। इस गिरोह ने ईएसआई अस्पताल के सीएमओ को अपना निशाना बनाकर उनकी जेब में रखे 40 हजार रुपए चोरी कर लिए। सेक्टर-24 स्थित ईएसआई अस्पताल के सीएमओ सुशील पांडे ने पुलिस से की शिकायत में बताया कि उन्होंने सेक्टर-12 स्थित एसबीआई ब्रांच से किसी कार्य के लिए 40 हजार रूपए निकाले थे। इसके बाद उन्होंने एक ई-रिक्शा लिया और उसे ईएसआई अस्पताल चलने को कहा।
डॉक्टर पांडे का आरोप है कि ई-रिक्शा चालक ने जैसे ही 12/22 की रेड लाइट को पार करते ही रिक्शा को धीमा कर दिया। इस दौरान तीन महिलाएं एक छोटे बच्चे को लेकर जबरदस्ती ई-रिक्शा में उनके आसपास बैठ गई। महिला द्वारा गोद में लिये गए बच्चे ने उन्हें धीरे-धीरे लात मारना शुरू कर दिया जिस कारण उनका ध्यान भटक गया। इस पर उन्होंने महिला को बच्चे को सही तरीके से बैठाने को कहा। जिस पर तीनों महिलाएं उनसे तर्क वितर्क करने लगी।
Noida Crime ई-रिक्शा में चोरी किए 40 हज़ार
डॉक्टर सुशील पांडे के मुताबिक वह ईएसआई अस्पताल पर उतरे थोड़ी दूर चलने पर उन्हें एहसास हुआ कि उनकी जेब में रखे 40 हजार रूपए गायब हैं। उन्होंने ई-रिक्शा चालक को तलाशने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं मिला। थाना प्रभारी ने बताया कि पीडि़त की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।