
Noida : साइबर ठगों के हौसले इस कदर बुलंद है कि वह अपने व्हाट्सएप नंबर पर पुलिसकर्मी की डीपी लगा कर लोगों से पैसे मांग रहे हैं। ऐसा ही एक मामला प्रकाश में आया है जिसमें साइबर ठग द्वारा नोएडा जोन में तैनात उप निरीक्षक राहुल जावला के परिचितों से पैसों की मांग कर रहे है।
नोएडा जोन 1 में सर्विलांस प्रभारी राहुल जावला ने बताया कि किसी साइबर ठग ने उनका मोबाइल फोन हैक कर लिया है। उनके फोन में सेव परिचितों के फोन नंबरों पर किसी अन्य नंबर से पैसों की मांग की जा रही है।
राहुल जावला ने बताया कि कई परिचितों के पास साइबर ठग ने मैसेज कर फोन पे, गूगल पे के माध्यम से पैसे की मांग की है। जिस नंबर से उनके परिचितों को फोन किए जा रहे हैं उस पर उनकी डीपी लगी हुई है।
उप निरीक्षक ने बताया कि जिस नंबर से उनके परिचितों से पैसे मांगे जा रहे हैं उस नंबर की जांच की जा रही है। मामले की जानकारी सर्विलांस सेल को दी गई है।