विज्ञापन
नोएडा तथा ग्रेटर नोएडा के रजिस्ट्री विभाग के काम करने वाले डीड राइटर्स तथा वकील हड़ताल के दौरान धरने पर बैठे हुए हैं। हड़ताली डीड राइटर्स ने घोषणा कर दी है कि जब तक सरकार रजिस्ट्री विभाग में शुरू की जा रही ई-पंजीकरण व्यवस्था को वापस नहीं लेगी तब तक हड़ताल जारी रहेगी।

Noida News : नोएडा तथा ग्रेटर नोएडा के सब-रजिस्टार विभाग में हड़ताल लगातार जारी है। नोएडा तथा ग्रेटर नोएडा के रजिस्ट्री विभाग के काम करने वाले डीड राइटर्स तथा वकील हड़ताल के दौरान धरने पर बैठे हुए हैं। हड़ताली डीड राइटर्स ने घोषणा कर दी है कि जब तक सरकार रजिस्ट्री विभाग में शुरू की जा रही ई-पंजीकरण व्यवस्था को वापस नहीं लेगी तब तक हड़ताल जारी रहेगी। डीड राइटर्स की इस घोषणा से यह साफ हो गया है कि रजिस्ट्री विभाग में हड़ताल लम्बे समय तक चलेगी। इस दौरान उत्तर प्रदेश सरकार को मिलने वाले राजस्व की करोड़ों रूपए मूल्य की हानि हो रही है। Noida News
नोएडा के रजिस्ट्री विभाग में बृहस्पतिवार से शुरू हुई हड़ताल शुक्रवार को भी जारी रही। इस दौरान नोएडा में रजिस्ट्री करने वाले डीड राइटर्स तथा वकीलों ने रजिस्ट्री कार्यालय के परिसर में धरना दिया। शुक्रवार को धरने पर बैठने वालों में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रवीन डेढ़ा, महासचिव एल.सी. शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अवनीश गुप्ता, संयुक्त सचिव बी.बी. पांडेय, पूर्व अध्यक्ष सचिन चौधरी, चमन नागर, एस.के. सिंह, सुरेन्द्र शर्मा, रविन्द्र, श्यामबीर बैसोया, महेन्द्र यादव, महेश शर्मा, मनोज अधाना, जोगिन्द्र सिंह, महेश चंद, सुमित अवाना, जॉनी नागर, रविन्द्र बिट्टू, शिवम कौशिक, बिलाल बर्नी, हरीश, प्रमोद गोयल एवं अनिल प्रधान की उपस्थिति विशेष रूप से उल्लेखनीय थी। Noida News

रजिस्ट्री विभाग में मन-माने नियम लागू करने के विरोध में डीड राइटर्स का आंदोलन प्रदेश व्यापी आंदोलन है। नोएडा तथा ग्रेटर नोएडा के साथ ही उत्तर प्रदेश के ज्यादातर जिलों में डीड राइटर्स तथा रजिस्ट्री के काम से जुड़े हुए वकील हड़ताल पर हैं। इस हड़ताल के कारण जहां जनता को परेशानी हो रही है। वहीं उत्तर प्रदेश सरकार को भारी मात्रा में राजस्व की हानि हो रही है। इस दौरान उत्तर प्रदेश सरकार के कुछ बड़े अधिकारी डीड राइटर्स के आंदोलन को समाप्त कराने के प्रयास में जुट गए हैं। अधिकारियों ने डीड राइटर्स से अपील की है कि प्रदेश के हित में वें अपनी हड़ताल को समाप्त करके काम पर लौट आएंं अधिकारियों ने दावा किया है कि डीड राइटर्स के हक की रक्षा की जाएगी। Noida News
विज्ञापन