Noida : नोएडा में जिंदगी कितनी खूबसूरत होती अगर मच्छरों की भिन- भिनाहट ना होती
Noida
भारत
चेतना मंच
14 Sep 2023 10:27 PM
Noida : अंजना भागी / अब जब हर कोई उंगली उठाता है कि कसूर हमारा ही है। या यूं समझो ये कहकर दामन बचा रहा है तो फिर हमें भी सिवा अपने और किसका सहारा है। फिर भी..
फिर भी जब हम छोटे थे तो खाली मच्छर होते थे। अब मच्छरों के भी प्रकार होते हैं। होते तो पहले भी रहे होंगे लेकिन तब इनके खानदानों से लोग अधिक वास्ता नहीं रखते थे। इनकी असली वर्ण व्यवस्था तो अब निकल कर आई है।जब इस छोटी सी प्रजाति ने बड़े बड़े खाते पीते घरानों को थाली में सिर्फ दाल रोटी की नोबत लाई है। कुछ तो इनके कारण जान देकर चले गए कुछ जान बचाते हुए निकल गए हैं। कुछ मच्छर तो आधी और कुछ पूरी ही लेकर सुकून पाते हैं। तो कुछ कहीं का भी नहीं छोड़ते हैं।
भगवान श्री कृष्ण का कहना है यदि समस्या जन्म लेती है तो साथ ही उसका समाधान भी होता है। यूं समझिए की 13 सितमबर की शाम ज़ूम मीटिंग में Noida फोनरवा अध्यक्ष योगेंदर शर्मा का फोन आते ही सब RWA अध्यक्ष, महासचिव मीटिंग में फटाफट जुडते ही चले गए । क्या रेन वाटर ड्रैनस में पानी सिर्फ बरसात के मौसम में ही नहीं होना चाहिए? आखिर कहां से आता है यह पानी नालियों में और वह भी हर रोज? क्या ये ही मच्छरों के लिए ब्रीडिंग ग्राउंड नहीं बनता है। जब सुबह हमारे घर में मेड्स आंगन धोती हैं थोड़ा ध्यान देना पड़ेगा मोटर चला कर मोटे पाइप में पानी बहाती ही चली जाती हैं और हर रोज इन रेन वॉटर ड्रेन को पानी की सप्लाई मिल जाती है यदि इस मौसम में इस तरह से हम पानी न बहने दे। पोछे से काम चलाएं, पेड़ों को भी इतना ही पानी दे जिससे बस ज़मीन ही गीली हो क्योंकि इस मौसम में पेड़ पौधों को भी इतने पानी की आवश्यकता नहीं होती है। जब मीडीयम ही नही मिलेगा तो अंडे से न तो लार्वा न ही मच्छर।
कहां से आएगा मच्छर ? मच्छर नहीं आएगा तो डेंगू कैसे फैलाएगा
इस मौसम में तापमान इतना होता है की हम बिना पानी भी कूलर चला सकते हैं। इसलिए इस बीमारी की जिम्मेदारी हम सब पर ही जाती है, Noida प्राधिकरण हमारी मदद करने को तैयार है। हम Noida प्राधिकरण की मदद करें सब एक दूसरे को समझाएं जो भी पानी व्यर्थ नालियों में बहा रहा है उनको समझाएं: स्वच्छ जल न जमा होने दें। कूलर का पानी नियमित रूप से बदले वैसे तो इस मौसम में बिना पानी के भी कूलर अच्छा काम देता है नहीं तो हर हफ्ते ही उसे सुखा ले फिर इस्तेमाल करें आस पास गमलों टायर डिसपोसेबल बर्तन पानी की बोतल में मनी प्लांट सब हटा दें।
Noida में डेंगू के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। डेंगू की रोकथाम हेतु नोएडा प्रशासन द्वारा पूरे उपाय किए जा रहे हैं
गौतम बुद्ध नगर के जिलाधिकारी के साथ फोनरवा पदाधिकारियों की जूम के माध्यम से बैठक हुई। इस बैठक में Noida के मुख्य चिकित्सा अधिकारी श्री सुनील शर्मा तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। उपस्थिति पदाधिकारियों ने डेंगू की रोकथाम के लिए अपने बहुमूल्य सुझाव दिए। और उन पर प्रशासन द्वारा कार्यवाही की जाएगी का आश्वासन । के के जैन महासचिव के अनुसार 12 सितबर को नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री लोकेश एम से भी इसी सिलसिले में मुलाकात हुई थी और उनसे निवेदन किया था कीNoida में डेंगू कि रोकथाम के लिए फॉगिंग व एंटी लार्वा दवा के छिड़काव की आवृति बढ़ाने के साथ-साथ जहां पर डेंगू के मरीज हैं, उनके आसपास के इलाके में भी एंटी लार्वा का स्प्रे करवाया जाए। श्री लोकेश एम ने बताया कि डेंगू की रोकथाम के लिए आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया की डेंगू की रोकथाम के लिए सभी आवश्यक कार्यवाही की जायगी। सी एम ओ श्री सुनील शर्मा जी ने भी बताया कि नोएडा में डेंगू के मरीज बढ़ रहें। जिस स्थान पर भी डेंगू के मरीज हैं उसके आस पास के इलाको में हमारी टीम जा रही हैं और फॉगिंग और एंटी लार्वा का छिड़काव किया जा रहा है। इसके अलावा कुछ लोगों पर जुर्माना भी किया जा रहा है। श्री राजेश जी डिस्ट्रिक्ट मलेरिया ऑफिसर ने बताया की लोगों को जागरूक करने के लिए पोस्टर, लीफलेट्स और वीडियो फिल्मों से भी जानकारी दी जा रही है। इस मीटिंग में सेक्टर 62 से आर के उप्रेती, रजनीश शर्मा, अनीता जोशी, विनोद शर्मा, पवन यादव, प्रदीप मिश्रा, टी सी गौड़, अशोक त्यागी, उर्मिला शर्मा, अंजली सचदेवा, रामपाल भाटी, सुमित, प्रवीण सिंह, गजराज बड़ी संख्या में फोनरवा के सदस्य उपस्थित रहे । इसलिए सभी अपनी अपनी जिम्मेदारी निभाएँ तथा अपनी और अपनों की जान बचाएँ।
ग्रेटर नोएडा - नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।