विज्ञापन
नोएडा प्राधिकरण ने प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी और तेज बनाने के उद्देश्य से बड़ा फेरबदल किया है। इस बदलाव के तहत कई ओएसडी (विशेष कार्याधिकारी) स्तर के अधिकारियों की जिम्मेदारियों में पुनर्वितरण किया गया है।

Noida News : नोएडा प्राधिकरण ने प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी और तेज बनाने के उद्देश्य से बड़ा फेरबदल किया है। इस बदलाव के तहत कई ओएसडी (विशेष कार्याधिकारी) स्तर के अधिकारियों की जिम्मेदारियों में पुनर्वितरण किया गया है। खास तौर पर सबसे अहम माने जाने वाले आवासीय भूखंड विभाग में अब दो वरिष्ठ अधिकारियों की संयुक्त तैनाती की गई है। सूत्रों के अनुसार, आवासीय भूखंड विभाग की जिम्मेदारी पहले एजीएम संजीव बेदी के पास थी, लेकिन अब ओएसडी एन.के. सिंह और ओएसडी संतोष कुमार को संयुक्त रूप से इस विभाग की कमान सौंपी गई है। प्रशासन का मानना है कि इससे कार्यों में तेजी आएगी और लंबित मामलों का निस्तारण बेहतर तरीके से हो सकेगा। Noida News
प्राधिकरण द्वारा किए गए इस बदलाव में आवासीय भूखंड विभाग को विशेष प्राथमिकता दी गई है, जिसे नोएडा की सबसे संवेदनशील और महत्वपूर्ण शाखाओं में माना जाता है। विभागीय कार्यों में गति लाने और कार्यप्रणाली को अधिक पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है। Noida News
प्रशासनिक स्तर पर किए गए इस बदलाव में कई ओएसडी को एक साथ अतिरिक्त जिम्मेदारियां सौंपकर कार्यप्रणाली को और अधिक सक्रिय और परिणाममुखी बनाने की कोशिश की गई है। विभागीय संतुलन के साथ-साथ कार्यों की गति बढ़ाने के उद्देश्य से जिम्मेदारियों का नया वितरण किया गया है। इस क्रम में ओएसडी एन.के. सिंह को आवासीय भूखंड विभाग के साथ क्रय विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है, जबकि ओएसडी संतोष कुमार अब आवासीय भूखंड विभाग के साथ-साथ बाह्य विज्ञापन विभाग की जिम्मेदारी भी संभालेंगे। इसी तरह ओएसडी इंदु प्रकाश सिंह को सामान्य प्रशासन के साथ हाउसिंग विभाग की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं ओएसडी अरविंद कुमार को भूलेख विभाग के साथ ग्रुप हाउसिंग सेक्टर का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। सबसे व्यापक जिम्मेदारी के तहत ओएसडी क्रांति शेखर सिंह को भूलेख विभाग में भूमि अधिग्रहण, लैंड रिकॉर्ड, स्पोर्ट्स सिटी और वाणिज्यिक परियोजनाओं जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों की कमान सौंपी गई है, जो प्राधिकरण की प्रमुख विकास योजनाओं से सीधे जुड़े हुए हैं। केवल विभागीय ढांचे में ही नहीं, बल्कि वर्क सर्कल स्तर पर भी महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिला है। विश्वास त्यागी को वर्क सर्कल-10 का नया प्रभारी बनाया गया है, जहां वे इससे पहले वर्क सर्कल-6 और ट्रैफिक सेल की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। इसी तरह डोरी लाल वर्मा को वर्क सर्कल-7 का दायित्व सौंपा गया है। Noida News
विज्ञापन