Noida: 4 वर्षों में 14607 करोड़ के हुए विकास कार्य
Noida News: State's first structural audit policy implemented
भारत
चेतना मंच
24 Dec 2021 05:25 PM
नोएडा। वर्ष-2017 से अब तक नोएडा प्राधिकरण द्वारा कुल 14607 करोड़ के कार्य पूर्ण कराये जा चुके हैं। जिनमें रु 8467 करोड़ की मैट्रो परियोजनायें जैसे- नौएडा-ग्रेटर नौएडा एक्वा लाइन मेट्रो, बॉटेनिकल गार्डन-कालिंदी कुूंज मेट्रो, सैक्टर-32 से सैक्टर-62 ब्लूलाइन ऐक्सटेंशन मेट्रो परियोजना का निर्माण कराया गया है। कुल रु0 3062 करोड़ के अन्य महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का लोकार्पण कराया गया है।
इस दौरान 6 स्थानों यथा-सैक्टर-1, 3, 5, 16ए, 18, 38ए पर मल्टीलेवल कार पाकिंग का निर्माण, जिला चिकित्सालय कोविड हॉस्पिटल, सेक्टर-39 का निर्माण, 3 स्थानों यथा-एन.टी.पी.सी. क्रॉसिंग, सैक्टर-94, 95 तिराहे पर एवं सैक्टर-60, 61 क्रॉसिंग पर अण्डरपास का निर्माण, शिल्पहाट, इनडोर स्टेडियम, शूटिंग रेंज, सैक्टर-38ए एवं 148 में निर्मित विद्युत उपकेन्द्र, 2 स्थलों पर लाईट एण्ड साउण्ड शो, विभिन्न पार्कों का निर्माण-- शहीद भगत सिंह पार्क, बायोडायवर्सिटी पार्क, औषधी पार्क, कमान्ड त्रद्गद्य सेन्टर व ट्रैफिक पार्क (पुलिस आयुक्त कार्यालय) का निर्माण, एल0ई0डी0 स्ट्रीट लाईटों की स्थापना आदि सम्मिलित हैं। इसके अतिरिक्त रु 3078 करोड़ की लागत से सडक़ निर्माण, नाली निर्माण, पथ-प्रकाश, विद्युतीकरण, जल /सीवर, उद्यानीकरण, साफ-सफाई एवं यातायात सम्बन्धी कुल 5887 नग कार्य पूर्ण कराये गये हैं।
अब तक 1.05 लाख एल0ई0डी0 लाईटें लगाई गई हैं, जिसमें से शहरी क्षेत्र में 85,000 नग तथा ग्रामीण क्षेत्र में 20,000 नग एल0ई0डी0 लाईटें स्थापित की गई हैं। साथ ही वर्तमान में रु, 3393 करोड़ की लागत की विभिन्न महत्वपूर्ण परियोजनायें प्रगतिरत है, जिनमें सैक्टर-82 सिटी बस टर्मिनल का निर्माण, एक्सप्रेस-वे की रिसफेसिंग, कोण्डली अण्डरपास का निर्माण, गौवंश आश्रय स्थल, दो नये एस.टी.पी., 50 क्यूसेक गंगाजल परियोजना, दो अण्डरपासों का निर्माण, आई.टी.एम.एस. परियोजना, दो एलिवेटेड रोड एवं एक फ्लाईओवर का निर्माण, हैबिटेट सेन्टर, गोल्फ कोर्स, प्रवेश द्वार आदि का निर्माण आदि सम्मिलित हैं, जो कि शीघ्र ही पूर्ण कर जनमानस को समर्पित की जायेंगी।
उपरोक्त के अतिरिक्त रु 1125 करोड़ की लागत से एक्वा लाइन एक्सटेंशन मेट्रो परियोजना का कार्य शीघ्र ही प्रारम्भ कराया जाना है। इस प्रकार पूर्ण किये गये, प्रगतिरत, प्रगतिरत आदि कार्यों की लागत रु0 19,125 करोड़ की जनहितकारी परियोजनायें जनमानस को समर्पित हैं।