Noida : नव वर्ष पर इस्कॉन नोएडा में होगा भक्तिपूर्ण कार्यक्रम
Noida News
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 05:56 AM
Noida News : नव वर्ष के उपलक्ष्य में कल (01 जनवरी) को इस्कॉन नोएडा में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर भगवान का विशेष श्रृंगार दर्शन होगा। भगवान के दर्शन प्रात: 8 बजे से सांय 9 बजे तक खुले रहेंगे। पूरे दिन हरे कृष्ण महामन्त्र का कीर्तन रहेगा।
Noida News
इस्कॉन की फूड फॉर लाइफ योजना के अन्तर्गत पूरे दिन भर सभी को प्रसाद वितरण किया जाएगा। इस्कॉन नोएडा का गोविन्दा रेस्तरां रात 10 बजे तक खुला रहेगा, जिसमें भगवान् को अर्पित देश विदेश के पूर्णत: शाकाहारी व्यंजन परोसे जाएंगे।
पूरे दिन भर सभी के लिए मन्त्र मेडिटेशन का आयोजन किया जाएगा जिससे सभी लोग जीवन में शान्ति प्राप्त करने की इस कला को सीख सकें तथा न केवल नववर्ष बल्कि अपने पूरे जीवन को आनन्दपूर्वक व्यतीत कर सकें। सांय काल 5 बजे से 9 बजे तक इस्कॉन नोएडा का अपना गोविन्दा बैण्ड रॉक शो प्रस्तुत करेगा।