नोएडा के प्रसिद्ध DLF मॉल ऑफ इंडिया स्थित एक प्रतिष्ठित ब्रांड के शोरूम से लाखों रुपये के कीमती ब्रेसलेट के गायब होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि शोरूम के ट्रायल रूम में कपड़े बदलने के दौरान एक महिला का करीब 4 लाख रुपये कीमत का सोने और हीरे का ब्रेसलेट रहस्यमय तरीके से गायब हो गया।

Noida News : नोएडा के प्रसिद्ध DLF मॉल ऑफ इंडिया स्थित एक प्रतिष्ठित ब्रांड के शोरूम से लाखों रुपये के कीमती ब्रेसलेट के गायब होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि शोरूम के ट्रायल रूम में कपड़े बदलने के दौरान एक महिला का करीब 4 लाख रुपये कीमत का सोने और हीरे का ब्रेसलेट रहस्यमय तरीके से गायब हो गया। पीड़िता की शिकायत पर थाना सेक्टर-20 पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। Noida News
ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-ईटा-1 निवासी सुरभि त्यागी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह जुलाई महीने में अपनी सहकर्मी अलिशा कपूर के साथ नोएडा स्थित डीएलएफ मॉल ऑफ इंडिया खरीदारी करने पहुंची थीं। इस दौरान दोनों एक नामी ब्रांड के स्टोर में गईं। सुरभि के मुताबिक, कपड़े पसंद करने के बाद वह उन्हें पहनकर देखने के लिए ट्रायल रूम में गई थीं। ट्रायल पूरा करने के बाद वह बाहर आ गईं, लेकिन उस समय उन्हें ब्रेसलेट गायब होने की जानकारी नहीं हुई। करीब एक घंटे बाद जब उनकी नजर कलाई पर गई तो सोने और हीरे का ब्रेसलेट गायब मिला। पीड़िता ने बताया कि गायब हुआ ब्रेसलेट सोने और हीरे से बना था, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 4 लाख रुपये है। उन्होंने घटना को लेकर पहले 3 जुलाई को थाना सेक्टर-20 में शिकायत दी थी। शिकायत में उन्होंने शोरूम में मौजूद कर्मचारियों की भूमिका की भी जांच कराने की मांग की थी। पीड़िता का आरोप है कि शुरुआती स्तर पर कार्रवाई नहीं होने के बाद उन्होंने पुलिस आयुक्त कार्यालय में भी शिकायत पत्र दिया। इसके बाद पुलिस ने मामले को दर्ज कर जांच आगे बढ़ाई है। Noida News
थाना सेक्टर-20 पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। अब पुलिस मॉल और शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। इसके अलावा ट्रायल रूम के आसपास मौजूद लोगों की गतिविधियों और स्टोर कर्मचारियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। Noida News
विज्ञापन