विज्ञापन
नोएडा (गौतमबुद्ध नगर) की जिलाधिकारी (DM) श्रीमती मेधा रूपम ने बड़ा फैसला किया है। नोएडा की DM मेधा रूपम का यह बड़ा फैसला बैंकों से लोन लेने वाले नोएडा तथा ग्रेटर नोएडा के नागरिकों के हित में बहुत बड़ा कदम माना जा रहा है।

Noida News : नोएडा (गौतमबुद्ध नगर) की जिलाधिकारी (DM) श्रीमती मेधा रूपम ने बड़ा फैसला किया है। नोएडा की DM मेधा रूपम का यह बड़ा फैसला बैंकों से लोन लेने वाले नोएडा तथा ग्रेटर नोएडा के नागरिकों के हित में बहुत बड़ा कदम माना जा रहा है। नोएडा की डीएम (DM) ने अपने बड़े फैसले के विषय में गौतमबुद्ध नगर जिले में स्थापित बैंकों के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश जारी कर दिए हैं। Noida News
नोएडा (गौतमबुद्ध नगर) जिला प्रशासन के प्रवक्ता जिला सूचना अधिकारी ने बताया है कि गौतमबुद्ध नगर में स्वरोजगार और छोटे कारोबार को बढ़ावा देने के लिए जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। जिलाधिकारी (DM) ने जिले के सभी सरकारी और निजी बैंकों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार की विभिन्न ऋण योजनाओं के तहत आने वाले आवेदनों को सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाए। DM ने कहा कि पात्र लाभार्थियों को अनावश्यक रूप से बैंकों के चक्कर न लगाने पड़ें और तय समय के भीतर ऋण स्वीकृत कर उसका वितरण सुनिश्चित किया जाए। प्रवक्ता ने बताया कि नोएडा की जिलाधिकारी श्रीमती मेधा रूपम ने जिला स्तरीय बैंकर्स समिति (डीएलबीसी) की समीक्षा बैठक में विभिन्न सरकारी योजनाओं की प्रगति का विस्तार से जायजा लिया। बैठक में बैंक अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि लंबित ऋण आवेदनों का शीघ्र निस्तारण किया जाए और किसी भी पात्र आवेदक को केवल तकनीकी कारणों से परेशान न किया जाए। यदि किसी आवेदन में कोई कमी है तो उसकी जानकारी तत्काल आवेदक को देकर प्रक्रिया पूरी कराई जाए। Noida News
बैठक के दौरान प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP), प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (PMMY), मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, स्टैंड-अप इंडिया योजना, पीएम स्वनिधि योजना समेत अन्य सरकारी ऋण योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। नोएडा की DM मेधा रूपम ने कहा कि इन योजनाओं का उद्देश्य युवाओं, महिलाओं, छोटे व्यापारियों और स्टार्टअप शुरू करने वाले उद्यमियों को आर्थिक सहायता देकर आत्मनिर्भर बनाना है। नोएडा की DM मेधा रूपम ने कहा कि गौतमबुद्ध नगर जैसे तेजी से विकसित हो रहे जिले में स्वरोजगार और लघु उद्योगों को बढ़ावा देना बेहद जरूरी है। बैंक यदि समय पर ऋण स्वीकृत करेंगे तो बड़ी संख्या में नए उद्योग-धंधे शुरू होंगे, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और जिले की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। Noida News
बैठक में बैंक अधिकारियों को श्रीमती मेधा रूपम ने यह भी निर्देश दिए गए कि सरकारी योजनाओं के लक्ष्य समय पर पूरे किए जाएं। जिन बैंकों का प्रदर्शन संतोषजनक नहीं होगा, उनकी नियमित समीक्षा की जाएगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक हर हाल में पहुंचना चाहिए। प्रशासन के इस फैसले से नोएडा और ग्रेटर नोएडा के हजारों युवा, महिला उद्यमी, स्ट्रीट वेंडर, छोटे व्यापारी और स्वरोजगार शुरू करने की तैयारी कर रहे लोगों को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है। समय पर ऋण मिलने से नए व्यवसाय शुरू होंगे, रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और जिले में आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी। Noida News
विज्ञापन