विज्ञापन
सेक्टर-25 जलवायु विहार में रहने वाले अनुराग कुमार सिंह ने थाना सेक्टर 20 में दर्ज कराई रिपोर्ट बताया कि 19 जून को वह अपने सेक्टर-26 स्थित ऑफिस में था रात्रि करीब 10 बजे अज्ञात चोरों ने उसके सेक्टर 25 से स्थित घर में तोडफ़ोड़ की और घर से 50 हजार रुपए चोरी कर ले गए।

Noida News : नोएडा में चोरों ने अलग-अलग स्थान पर चोरी की दो घटनाओं को अंजाम दिया चोर 50 हजार रुपए की नगदी, तीन मोबाइल फोन व अन्य सामान को चोरी कर ले गए। सेक्टर-25 जलवायु विहार में रहने वाले अनुराग कुमार सिंह ने थाना सेक्टर 20 में दर्ज कराई रिपोर्ट बताया कि 19 जून को वह अपने सेक्टर-26 स्थित ऑफिस में था रात्रि करीब 10 बजे अज्ञात चोरों ने उसके सेक्टर 25 से स्थित घर में तोडफ़ोड़ की और घर से 50 हजार रुपए चोरी कर ले गए। वह जब ऑफिस से घर वापस लौटा तो उसे चोरी का पता चला इसके बाद उसने थाना सेक्टर-20 पुलिस को सूचना दी। Noida News
वहीं थाना सेक्टर-24 में मोरना गांव में किराए पर रहने वाले मोहम्मद खालिद प्रवीण कुमार आशुतोष पांडे ने अपने कमरों से मोबाइल फोन चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई है पीडि़तों का कहना है कि 11 जून की रात्रि को चोरों ने उनके कमरे से तीन मोबाइल फोन शैक्षणिक दस्तावेज आदि चोरी कर लिए। पुलिस का कहना है कि पीडि़त की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच पड़ताल की जा रही है। Noida News
विज्ञापन