
Noida News : बरौला गांव के पास एक युवक रात्रि में नाले में कूद गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को नाले से निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
थाना सेक्टर 49 प्रभारी संदीप चौधरी ने बताया कि बुधवार की रात को पुलिस कंट्रोल रूम को किसी व्यक्ति ने सूचना दी कि एक युवक बरौला गांव के पास नाले में कूद गया है। सूचना पाकर मौके पर तुरंत बरौला चौकी प्रभारी पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से युवक को नाले से निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक के पास से मिले मोबाइल फोन में मिले नंबरों पर बात करने के पश्चात उसकी शिनाख्त जटवारी मथुरा निवासी बलराम पुत्र जगन सिंह के रूप में हुई। बलराम ग्रेटर नोएडा के डीपीएस स्कूल में चालक था। बलराम ने आत्महत्या क्यों की, इन कारणों का पता नहीं लग पाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।