Noida: तेज गति से वाहन दौड़ाना पड़ सकता है भारी, नए नियम लागू
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 04:56 AM
नोएडा
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 04:56 AM
Noida: नोएडा में विभिन्न मार्गों पर फर्राटा भरते वाहनों की स्पीड पर लगाम लगा दी है। प्राधिकरण के ट्रैफिक सेल ने यातायात पुलिस के साथ बैठक कर तेज गति से दौड़ने वाले वाहनों की गति सीमा कम कर दी है। अब तेज गति से वाहन दौड़ाना वाहन चालकों को भारी पड़ सकता है।
Noida News
बढ़ते कोहरे को देखते हुए नोएडा प्राधिकरण के ट्रैफिक सेल एवं यातायात पुलिस ने बैठक करके विभिन्न मुख्य मार्गों पर वाहनों की गति सीमा घटाने के निर्देश जारी किए हैं। प्राधिकरण के ट्रैफिक सेल के उप महाप्रबंधक एसपी सिंह ने बताया कि नोएडा एक्सप्रेस वे पर वाहनों की गति सीमा 75 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी। वहीं एमपी रोड नंबर 1, एमपी रोड नंबर 2, एमपी रोड नंबर 3, डीएससी रोड, रोड नंबर 6 व 75 मीटर चौड़ी रोड पर वाहनों की गति सीमा 60 किलोमीटर प्रति घंटा निर्धारित की गई है।
इन नियमों का उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एसपी सिंह ने नोएडा प्राधिकरण के वरिष्ठ प्रबंधक एएस शर्मा को इस आश्य के जगह जगह दिशा सूचक बोर्ड लगाने के भी निर्देश जारी किए हैं। इस बैठक में नोएडा प्राधिकरण के ट्रैफिक सेल के उप महाप्रबंधक एस पी सिंह, यातायात पुलिस के उपायुक्त गणेश शाह, नोएडा प्राधिकरण के ट्रैफिक सैनिक के वरिष्ठ प्रबंधक एस शर्मा, पुलिस यातायात निरीक्षक आशुतोष आदि अधिकारी मौजूद थे।
आपको बता दें कि कोहरे के कारण सड़क पर गंभीर हादसे हो रहे हैं। अधिकांश हादसे वाहनों की अधिक गति सीमा होने के कारण हो रहे हैं। कोई भी वाहन निर्धारित गति सीमा से अधिक गति जवान चलाएगा तो उसके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी तथा वाहनों का चालान भी किया जाएगा।