विज्ञापन
नोएडा पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से मादक पदार्थ बेचने वाले दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के पास से गांजा बरामद हुआ है। थाना फेस-3 प्रभारी ने बताया कि पुलिस टीम मामूरा चौक के पास गश्त कर रही थी।

Noida News : नोएडा पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से मादक पदार्थ बेचने वाले दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के पास से गांजा बरामद हुआ है। थाना फेस-3 प्रभारी ने बताया कि पुलिस टीम मामूरा चौक के पास गश्त कर रही थी। इस दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि सेक्टर-71 की तरफ जाने वाले रास्ते पर स्थित ट्रांसफार्मर के पास एक व्यक्ति गांजा लिए खड़ा हुआ है। मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर छापा मार कर उक्त व्यक्ति को दबोच लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम शनि पुत्र विनोद निवासी जनपद अलीगढ़ बताया। आरोपी ने बताया कि हाल में मामूरा गांव में रह रहा है। शनि ने स्वीकार किया कि वह नशे के आदी लोगों को गांजे की बिक्री कर अपनी आजीविका चलाता है। Noida News
वहीं थाना बिसरख पुलिस ने भी 350 ग्राम गांजे के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस टीम ने संदिग्ध अवस्था में खड़े प्रसनजीत और रोहित निवासी भाटिया मोड़ गाजियाबाद को हिरासत में लिया। तलाशी में इसके पास से 350 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में प्रसनजीत ने बताया कि वह नशे के आदी लोगों को गांजे की बिक्री करता है। पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। Noida News
विज्ञापन