विज्ञापन
नोएडा पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक बड़ी सफलता हासिल की है। थाना फेस-2 पुलिस ने एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से 700 ग्राम गांजा बरामद किया गया है।

Noida News : नोएडा पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक बड़ी सफलता हासिल की है। थाना फेस-2 पुलिस ने एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से 700 ग्राम गांजा बरामद किया गया है। Noida News
पुलिस के अनुसार, थाना फेस-2 क्षेत्र की ककराला चौकी पुलिस टीम नियमित गश्त पर थी। इसी दौरान एक मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि 25 फुटा रोड के पास एक व्यक्ति मादक पदार्थ लेकर संदिग्ध रूप से घूम रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 700 ग्राम गांजा बरामद हुआ। Noida News
गिरफ्तार आरोपी की पहचान अशफाक पुत्र नसरुद्दीन, निवासी ककराला के रूप में हुई है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसे एक व्यक्ति द्वारा गांजा उपलब्ध कराया जाता था। आरोपी इस गांजे को छोटे-छोटे पैकेट (पुड़ियों) में तैयार कर नशे के आदी लोगों को बेचता था। इसी अवैध कारोबार से प्राप्त धन से वह अपना जीवन यापन करता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही उसे न्यायालय में पेश किया गया है। Noida News
विज्ञापन