
नोएडा की सेक्टर-63 थाना पुलिस ने एक बड़े नशा गिरोह के सप्लायर को दबोचने में सफलता हासिल की है। नोएडा पुलिस ने आरोपी के पास से करीब सवा किलो गांजा बरामद किया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान हिमांशु पासवान पुत्र रमेश पासवान, निवासी झारखंड के रूप में हुई है। फिलहाल वह मामूरा गांव में किराए पर रह रहा था और लंबे समय से नशे के धंधे में सक्रिय था। थाना प्रभारी के मुताबिक, पुलिस टीम सेक्टर-62 गोलचक्कर के पास नियमित गश्त पर थी, तभी एक युवक पुलिस को देखकर अचानक पीछे मुड़ने लगा। संदिग्ध गतिविधि देख पुलिसकर्मियों ने उसे रोककर तलाशी ली। उसके थैले से सवा किलो गांजा बरामद हुआ। Noida News
पूछताछ में आरोपी हिमांशु ने बताया कि वह गांजे की छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर नशे के आदी लोगों को सप्लाई करता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि हिमांशु किन सप्लायरों से नशे का सामान खरीदता था और किन इलाकों में इसकी बिक्री करता था। बताया जा रहा है कि नोएडा और आसपास के इलाकों में वह लंबे समय से सक्रिय था। Noida News