होली मनाने नोएडा आया युवक नहीं लौटा घर, सड़क हादसे में मौत

होली का त्योहार मनाने के लिए नोएडा आए एक युवक की सड़क हादसे के बाद मौत हो गई। अब इस मामले में नोएडा के थाना सेक्टर-49 पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

नोएडा हादसा
नोएडा हादसा
locationभारत
userअभिजीत यादव
calendar14 Mar 2026 01:26 PM
bookmark

Noida News : होली का त्योहार मनाने के लिए नोएडा आए एक युवक की सड़क हादसे के बाद मौत हो गई। अब इस मामले में नोएडा के थाना सेक्टर-49 पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि परिजनों की शिकायत और उपलब्ध कराए गए वाहन नंबर के आधार पर आरोपी की तलाश तेज कर दी गई है।

दोस्त के साथ होली खेलने नोएडा आया था युवक

मिली जानकारी के अनुसार, हापुड़ जिले के अलीपुर गांव निवासी रतन सिंह ने पुलिस में दर्ज शिकायत में बताया कि उनका बेटा अंकुर कुमार गाजियाबाद के प्रताप विहार इलाके में किराये पर रहकर जीवन यापन कर रहा था। बीते 4 मार्च को अंकुर अपने दोस्त शिवम कुमार के बुलावे पर होली खेलने के लिए नोएडा आया था। परिजनों के मुताबिक, नोएडा पहुंचने के बाद अंकुर अपने दोस्त शिवम के साथ बाइक पर सवार होकर सेक्टर-76 मेट्रो स्टेशन की ओर जा रहा था। इसी दौरान नोएडा के बरौला गांव के पास यू-टर्न के निकट एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

नोएडा हादसे में गंभीर घायल हुआ युवक

बताया जा रहा है कि बाइक पर पीछे बैठा अंकुर इस टक्कर में बुरी तरह घायल हो गया। हादसे के तुरंत बाद शिवम और आसपास मौजूद लोगों की मदद से उसे नोएडा के सेक्टर-50 स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने युवक को बचाने की कोशिश की, लेकिन इलाज के दौरान 6 मार्च को उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। होली की खुशियां मातम में बदल गईं और नोएडा घूमने-मनाने आया युवक अपने घर वापस नहीं लौट सका।

नोएडा पुलिस ने कार चालक पर दर्ज किया मुकदमा

नोएडा पुलिस के अनुसार, पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर आरोपी कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। परिजनों द्वारा कार का नंबर उपलब्ध कराया गया है, जिसके आधार पर वाहन चालक की पहचान की जा रही है। पुलिस टीम आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। Noida News

संबंधित खबरें

अगली खबर पढ़ें

नोएडा के पूर्व CEO डॉ. लोकेश एम को योगी सरकार ने सौंपी अहम जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक मशीनरी में देर रात हुए फेरबदल के बीच नोएडा से जुड़े एक अहम अधिकारी को नई जिम्मेदारी देकर शासन ने बड़ा संदेश दिया है। नोएडा से जुड़े जिस महत्वपूर्ण अधिकारी को नई जिम्मेदारी मिली है वह और कोई नहीं बल्कि नोएडा प्राधिकरण के पूर्व सीईओ डॉ लोकेश एम है।

डॉ. लोकेश एम बने PWD सचिव
डॉ. लोकेश एम बने PWD सचिव
locationभारत
userअभिजीत यादव
calendar14 Mar 2026 09:56 AM
bookmark

Noida News : उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक मशीनरी में देर रात हुए फेरबदल के बीच नोएडा से जुड़े एक अहम अधिकारी को नई जिम्मेदारी देकर शासन ने बड़ा संदेश दिया है। नोएडा से जुड़े जिस अहम अधिकारी को नई जिम्मेदारी मिली है वह और कोई नहीं बल्कि नोएडा प्राधिकरण के पूर्व सीईओ डॉ लोकेश एम है। नोएडा प्राधिकरण के पूर्व मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) डॉ. लोकेश एम को राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण प्रशासनिक पद पर तैनात किया है।उत्तर प्रदेश सरकार ने डॉ. लोकेश एम को लोक निर्माण विभाग (PWD) के सचिव पद पर नियुक्त किया है।कुछ समय से प्रतीक्षारत चल रहे इस वरिष्ठ अधिकारी की तैनाती को प्रशासनिक हलकों में खास महत्व के साथ देखा जा रहा है। नोएडा जैसे तेजी से विकसित हो रहे शहर के प्रशासनिक नेतृत्व में रह चुके डॉ. लोकेश एम ने अपने कार्यकाल के दौरान शहरी विकास, आधारभूत ढांचे और प्रशासनिक प्रबंधन से जुड़े कई अहम फैसलों में भूमिका निभाई थी। ऐसे में उनकी नई जिम्मेदारी को महज एक नियमित नियुक्ति नहीं, बल्कि शासन की प्रशासनिक रणनीति के रूप में भी देखा जा रहा है।

नोएडा में प्रशासनिक अनुभव बना चर्चा का विषय

नोएडा प्राधिकरण का सीईओ पद राज्य के सबसे अहम प्रशासनिक पदों में माना जाता है, क्योंकि यह शहर देश के प्रमुख औद्योगिक और रियल एस्टेट हब के रूप में तेजी से विकसित हुआ है। यहां पर बुनियादी ढांचे के विकास, निवेश से जुड़े फैसले, औद्योगिक परियोजनाएं और आवासीय योजनाओं जैसे कई बड़े निर्णय प्राधिकरण स्तर पर ही लिए जाते हैं। डॉ. लोकेश एम का कार्यकाल ऐसे समय में रहा जब नोएडा में इंफ्रास्ट्रक्चर और निवेश से जुड़ी कई बड़ी परियोजनाएं आगे बढ़ रही थीं। प्रशासनिक हलकों में माना जाता है कि इस दौरान कई महत्वपूर्ण निर्णयों और परियोजनाओं के संचालन में उनकी भूमिका रही। यही कारण है कि उनके कार्यकाल को अक्सर नोएडा के प्रशासनिक ढांचे के संदर्भ में चर्चा में भी रखा जाता है।

प्रतीक्षारत रहने के बाद मिली नई तैनाती

नोएडा प्राधिकरण के सीईओ पद से हटने के बाद डॉ. लोकेश एम कुछ समय से प्रतीक्षारत चल रहे थे। शासन स्तर पर प्रतीक्षारत अधिकारियों को बाद में नई जिम्मेदारी दी जाती है और इसी क्रम में अब उन्हें फिर से प्रशासनिक जिम्मेदारी सौंप दी गई है। सरकारी सूत्रों के अनुसार, राज्य सरकार समय-समय पर प्रशासनिक जरूरतों और विभागीय प्राथमिकताओं को ध्यान में रखते हुए अधिकारियों की नई तैनाती करती है। इसी प्रक्रिया के तहत यह निर्णय लिया गया है।

नोएडा से जुड़े अधिकारी पर प्रदेश स्तर की जिम्मेदारी

प्रशासनिक जानकारों का मानना है कि नोएडा जैसे बड़े और जटिल शहरी प्रशासनिक ढांचे में काम करने का अनुभव किसी भी अधिकारी के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है। यही कारण है कि वहां काम कर चुके अधिकारियों को अक्सर प्रदेश स्तर के विभिन्न विभागों में जिम्मेदारी दी जाती है। डॉ. लोकेश एम को मिली नई जिम्मेदारी को भी इसी दृष्टि से देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि उनके अनुभव का उपयोग अब प्रदेश स्तर पर प्रशासनिक कार्यों में किया जाएगा।

प्रशासनिक हलकों में चर्चा

डॉ. लोकेश एम की नई तैनाती के बाद नोएडा और लखनऊ के प्रशासनिक हलकों में इस फैसले को लेकर चर्चा भी शुरू हो गई है। नोएडा से जुड़े अधिकारी को फिर से सक्रिय प्रशासनिक भूमिका मिलने को शासन की प्रशासनिक रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्य में प्रशासनिक व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के लिए समय-समय पर अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया जाता है। इसी क्रम में हालिया फेरबदल को भी देखा जा रहा है। Noida News

संबंधित खबरें

अगली खबर पढ़ें

नोएडा में नशे के कारोबार पर वार, 900 ग्राम गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार

नोएडा में नशे के कारोबार पर शिकंजा कसते हुए थाना सेक्टर-49 पुलिस ने एक कथित गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। नोएडा पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 900 ग्राम गांजा बरामद किया है।

नोएडा में गांजा तस्कर गिरफ्तार
नोएडा में गांजा तस्कर गिरफ्तार
locationभारत
userअभिजीत यादव
calendar13 Mar 2026 02:42 PM
bookmark

Noida News : नोएडा में नशे के कारोबार पर शिकंजा कसते हुए थाना सेक्टर-49 पुलिस ने एक कथित गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। नोएडा पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 900 ग्राम गांजा बरामद किया है। शुरुआती पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी नोएडा में दिहाड़ी मजदूरों और नशे के आदी लोगों को गांजा बेचने का काम करता था।

नोएडा के सेक्टर-47 क्षेत्र में गश्त के दौरान मिली सूचना

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, नोएडा के थाना सेक्टर-49 क्षेत्र की पुलिस टीम नियमित गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि सेक्टर-47 के डी ब्लॉक के पीछे स्थित सर्विस रोड पर एक युवक संदिग्ध हालत में खड़ा है और उसके पास गांजा मौजूद है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए नोएडा पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी को पकड़ लिया।

तलाशी में 900 ग्राम गांजा बरामद

पुलिस द्वारा की गई तलाशी में आरोपी के पास से 900 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पूछताछ के दौरान पकड़े गए युवक ने अपनी पहचान शिवम पुत्र मनोज, निवासी ग्राम सालारपुर, नोएडा के रूप में बताई। पुलिस का कहना है कि आरोपी काफी समय से नोएडा में अवैध रूप से गांजा बेचने के धंधे में सक्रिय था। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह नोएडा में दिहाड़ी मजदूरी करने वाले लोगों और गांजा सेवन के आदी व्यक्तियों को नशीला पदार्थ बेचता था। पुलिस अब यह भी पता लगाने में जुटी है कि आरोपी नोएडा में गांजे की खेप कहां से लाता था और किन-किन लोगों तक इसकी सप्लाई करता था।

एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज

थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। नोएडा पुलिस का कहना है कि शहर में नशे के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। Noida News

संबंधित खबरें