विज्ञापन
नोएडा में इलेक्ट्रिक सिटी बस सेवा को और अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाने की दिशा में नोएडा अथॉरिटी ने बड़ा कदम उठाया है। अब ई-बसों की रियल टाइम लोकेशन ट्रैकिंग की सुविधा शुरू की जा रही है, जिससे यात्री यह जान सकेंगे कि उनकी बस किस स्थान पर है और देरी की स्थिति में कारण क्या है।

Noida News : नोएडा में इलेक्ट्रिक सिटी बस सेवा को और अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाने की दिशा में नोएडा अथॉरिटी ने बड़ा कदम उठाया है। अब ई-बसों की रियल टाइम लोकेशन ट्रैकिंग की सुविधा शुरू की जा रही है, जिससे यात्री यह जान सकेंगे कि उनकी बस किस स्थान पर है और देरी की स्थिति में कारण क्या है। अथॉरिटी का उद्देश्य केवल सेवा का विस्तार नहीं, बल्कि यात्रियों के अनुभव को बेहतर बनाना है। इसी क्रम में सोमवार को संशोधित रूट प्लान भी जारी किया गया, जिसमें कुछ नए स्टॉप जोड़े गए हैं और कुछ को हटाया गया है। Noida News
12 जून से शुरू हुई ई-बस सेवा के तहत अब लगभग 100 इलेक्ट्रिक बसें नोएडा और ग्रेटर नोएडा के विभिन्न रूटों पर संचालित की जा रही हैं। यूपीएसआरटीसी और नोएडा अथॉरिटी के अनुसार, इन बसों को जीपीएस तकनीक से लैस किया जा रहा है, ताकि कंट्रोल रूम से उनकी लगातार निगरानी की जा सके। इसके साथ ही 30 सदस्यीय विशेष टीम भी गठित की गई है, जो आने वाले 15 दिनों तक अलग-अलग क्षेत्रों का सर्वे कर यात्रियों की जरूरतों के अनुसार नए रूट तय करेगी। Noida News
रूट 1: बॉटेनिकल गार्डन – परी चौक (ग्रेटर नोएडा) - इस रूट में गोल्फ कोर्स, सिटी सेंटर, सेक्टर-51, पर्थला, गौर चौक, ग्रेटर नोएडा वेस्ट और सूरजपुर जैसे प्रमुख स्टॉप शामिल किए गए हैं।
रूट 2: बॉटेनिकल गार्डन – जेवर एयरपोर्ट - यह रूट सेक्टर-44, एक्सप्रेसवे, जीरो प्वाइंट, परी चौक, गलगोटिया यूनिवर्सिटी, दनकौर और रबूपुरा होते हुए जेवर एयरपोर्ट तक जाएगा।
रूट 3: सेक्टर-37 अंडरपास – सूरजपुर - इस रूट पर छलेरा, बरौला, सेक्टर-75, सेक्टर-78, नॉर्थ आई चौक, कुलेसरा और सूरजपुर जैसे इलाके कवर किए जाएंगे।
रूट 4: बॉटेनिकल गार्डन – गाजियाबाद नया बस अड्डा - इस रूट में सेक्टर-52, सेक्टर-61, सेक्टर-62, प्रताप विहार और RRTS स्टेशन गाजियाबाद को जोड़ा गया है।
रूट 5: बॉटेनिकल गार्डन – आनंद विहार - यह रूट सेक्टर-16, नोएडा प्रवेश गेट, सेक्टर-14A, अक्षरधाम और कौशांबी होते हुए आनंद विहार बस टर्मिनल तक पहुंचेगा। Noida News
विज्ञापन