नोएडा में बैट्री चोरी का यह नेटवर्क कैसे काम करता था, आरोपी किस तरह ई-रिक्शों की पहचान करते थे और चोरी के बाद बैट्रियों को कहां खपाया जाता था ? पुलिस की कार्रवाई और पूछताछ में सामने आई पूरी कहानी जानने के लिए पढ़ें यह पूरी खबर।

Noida News : नोएडा में सड़क किनारे खड़े ई-रिक्शों को निशाना बनाकर उनकी बैट्री चोरी करने वाले दो आरोपियों को थाना सेक्टर-113 पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की पांच ई-रिक्शा बैट्री, दो अवैध चाकू तथा वारदात में इस्तेमाल किया गया एक ई-रिक्शा बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी एनसीआर क्षेत्र में घूम-घूमकर ई-रिक्शों की रेकी करते थे और मौका मिलते ही उनकी बैट्री चोरी कर लेते थे। Noida News
नोएडा पुलिस के अनुसार, 29 सितंबर 2026 को थाना सेक्टर-113 पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस और बीट पुलिसिंग की सहायता से कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को FNG सर्विस रोड, एफएनजी तिराहा, सेक्टर-115 नोएडा के पास से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विक्की कुमार पुत्र विकास साहू और सुमित पुत्र प्रेमलडैते के रूप में हुई है। Noida News
पुलिस के मुताबिक पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वे एनसीआर क्षेत्र में घूम-फिरकर सड़क किनारे खड़े ई-रिक्शों की रेकी करते थे। इसके बाद मौका देखकर ई-रिक्शों से बैट्री चोरी कर लेते थे।
पुलिस के अनुसार चोरी की बैट्रियों को फेरी करने वाले कबाड़ियों और ई-रिक्शा चालकों को कम कीमत पर बेच दिया जाता था। पुलिस अब यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपियों ने इससे पहले कितनी घटनाओं को अंजाम दिया है और चोरी की बैट्रियां किन लोगों को बेची गईं। Noida News
थाना सेक्टर-113 पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ईस्टमैन प्रीमियम प्लस कंपनी की चोरी की पांच बैट्रियां बरामद की हैं। इसके अलावा उनके पास से दो अवैध चाकू भी मिले हैं। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल किए गए ई-रिक्शा संख्या UP16NT0189 को भी बरामद किया है। Noida News
पुलिस के अनुसार 19 वर्षीय विक्की कुमार वर्तमान में सेक्टर-115 के सोरखा गांव में रह रहा था। उसका मूल पता भजपरौल सिमरी, जिला मधुबनी, बिहार बताया गया है। वहीं 22 वर्षीय सुमित भी सेक्टर-115 के सोरखा गांव में रह रहा था। उसका मूल निवास ग्राम बहरिया, थाना सुरसा, जिला हरदोई बताया गया है। थाना सेक्टर-113 पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मु0अ0सं0 431/2026 के तहत धारा 317(5) बीएनएस तथा 4/25 आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ के आधार पर चोरी की अन्य घटनाओं और उनके संभावित साथियों के संबंध में जानकारी जुटा रही है। Noida News
विज्ञापन