Noida: नोएडा । ज्वांइट पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर लव कुमार(Joint Police Commissioner Gautam Budh Nagar Luv Kumar) द्वारा थाना सेक्टर-49 क्षेत्रान्तर्गत सेक्टर-51 मार्केट व अन्य स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत आकस्मिक चेकिंग की गयी। ज्वांइट पुलिस कमिश्नर लव कुमार ने थाना सेक्टर-49 क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर-51 मार्केट तथा बैरियर पर आकस्मिक चैकिंग की। चैकिंग के दौरान उपस्थित पुलिस बल को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुये कोविड-19 नियमों का पालन करने के सम्बन्ध में हिदायत दी गयी। साथ ही ज्वांइट पुलिस कमिश्नर द्वारा सेक्टर 51 मार्केट तथा आसपास रहने वाले व्यक्तियों व महिलाओं से भी उनकी समस्याओं के सम्बन्ध में जानकारी ली गयी।
इसके साथ ही आमजन से अपील करते हुये कहा गया कि यदि किसी भी व्यक्ति को कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे तो तत्काल पुलिस से सम्पर्क करे व थाना प्रभारी सेक्टर 49 को प्रभावी रात्रि गश्त व्यवस्था को सुदृढ़ करने व आपराधिक घटनाओं को रोकने के लिए भी निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान एसीपी-3 नोएडा व थाना प्रभारी सेक्टर 49 अंजनी कुमार मौजूद रहे।